फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi arrives in Delhi after his three nation tour, received by Sushma Swaraj

3 देशों की यात्रा से लौटे पीएम मोदी, स्वागत करने एयरपोर्ट पहुचीं सुषमा स्वराज

Wed, 28 Jun 2017 10:27 AM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 28 Jun 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
PM Modi arrives in Delhi after his three nation tour, received by Sushma Swaraj
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज - फोटो : ANI

तीन देशों की सफल यात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह दिल्ली लौटे हैं। पीएम के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने बड़ी गर्म-जोशी के साथ उनका स्वागत किया। पीएम मोदी की 95 घंटे की यात्रा शेड्यूल काफी व्यस्त रहा है। इतने कम समय में पीएम मोदी ने बखूबी अपनी सारी मीटिंग्स अटेंड की।

विज्ञापन


इस यात्रा में पीएम के करीब 33 घंटे का समय एयर इंडिया बोइंग की उड़ान में ही बिताया है। यात्रा के दौरान मोदी ने अमेरिका, पुर्तगाल और नीदरलैंड में कुल 33 कार्यक्रम व मीटिंग अटेंड की हैं। पीएम की यात्रा की चार रातों में दो रात विमान यात्रा में ही बीती हैं।
विज्ञापन




यात्रा के पहले चरण में पीएम पुर्तगाल पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने पुर्तगाली समकक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ निवेश, विज्ञान और तकनीकी, नैनो तकनीकी, अंतरिक्ष अनुसंधान, प्रशासनिक सुधार और संस्कृति सहित क्षेत्रों में सहयोग के लिए 11 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। द्विपक्षीय चर्चा के बाद एक संयुक्त सम्मेलन में बोलते हुए मोदी ने कहा कि दोनों पक्षों ने भी चार लाख यूरो का संयुक्त विज्ञान और तकनीकी निधि स्थापित करने पर सहमति बनी है।


इसके अलावा उन्होंने लिस्बन विश्वविद्यालय में इंडियन स्टडीज के चेयर की स्थापना की और पारस्परिक लाभ के लिए एक हिंदी-पुर्तगाली शब्दकोश विकसित करने की भी घोषणा की। दोनों नेताओं ने एक अनूठी स्टार्टअप पोर्टल - भारत-पुर्तगाल इंटरनेशनल स्टार्टअप हब (आईपीआईएसएच) का शुभारंभ भी किया, जिसका उद्देश्य दोनों देशों और संबंधित नीतियों में स्टार्ट-अप हॉटस्पॉट्स पर जानकारी प्रदान करना है।

अपनी पुर्तगाल यात्रा के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अपनी पहली आमने-सामने की बैठक के लिए वाशिंगटन पहुंचकर मीटिंग की। राष्ट्रपति ट्रम्प और मोदी ने अपने राष्ट्रों को मजबूत बनाने और उनके नागरिकों को और अधिक समृद्ध बनाने के लिए आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए सहमति पर जोर दिया।

मोदी ने वाशिंगटन डीसी में राउंड टेबल मीटिंग में 20 प्रमुख अमेरिकी सीईओ से भी मुलाकात की और बातचीत की। उन्होंने वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी), तकनीकी, भारत की अर्थव्यवस्था और डिजिटल भारत, मेक इन इंडिया, स्किल डेवलपमेंट से लेकर विभिन्न विषयों के बारे में बात की। 

यात्रा के आखिरी दौर में मंगलवार को नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां पर रहने वाले पासपोर्ट का रंग कोई भी क्यों ना हो लेकिन पासपोर्ट के रंग बदलने से खुन के रिश्ते नहीं बदलते। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से एंबेसी होती है, ऐंबसेडर होते हैं। बाबू लोग होते हैं। आपको पता नहीं कि उन्हें राजदूत कहते हैं। लेकिन यहां पर आप सब राष्ट्रदूत हैं। उन्होंने कहा कि हर हिंन्दूस्तानी दुनिया के कोने में राष्ट्रदूत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed