फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and President Ram nath Kovind shows griefs over Srisailam hydroelectric plant incident

श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में आग से 9 की मौत, पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

Fri, 21 Aug 2020 06:46 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 21 Aug 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
PM Modi and President Ram nath Kovind shows griefs over Srisailam hydroelectric plant incident
पीएम मोदी-रामनाथ कोविंद - फोटो : PTI

राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र आग हादसे में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया है। पीएम मोदी ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई।

विज्ञापन


तेलंगाना-आंध्र प्रदेश सीमा पर स्थित श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में बृहस्पतिवार की रात हुए इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में आग की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति व उप-राष्ट्रपति ने जताया दुख 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेलंगाना सीमा पर श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में आग लगने के हादसे में लोगों की मौत पर शुक्रवार को शोक प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।



राष्ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में आग लगने के हादसे में लोगों के मारे जाने से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।


उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में मृतकों के बारे में जानकर दुखी हूं। पीड़ित परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।  

गौरतलब है कि तेलंगाना-आंध्र प्रदेश सीमा पर स्थित श्रीसैलम पनबिजली संयंत्र में आग लगने के हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed