फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi and cm Mamta sweets are selling in Bengal

बंगाल विधानसभा चुनाव : तीखे चुनावी रण में मिठास भर रहीं 'मोदी, 'ममता' मिठाइयां

Tue, 09 Mar 2021 06:02 AM IST
Jeet Kumar देवांशु मणि तिवारी, नई दिल्ली
देवांशु मणि तिवारी, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 09 Mar 2021 06:02 AM IST
विज्ञापन
pm modi and cm Mamta sweets are selling in Bengal
मोदी-ममता मिठाई,, - फोटो : ani

बंगाल में तेज होते जार रहे चुनावी प्रचार अभियान के बीच राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर तीखे हमले कर रही हैं। लेकिन इस सियासी कड़वाहट को मिठाई की दुकानों ने कम करने की अनूठी कोशिश की है। यहां ममता व मोदी नाम की मिठाइयां कड़वाहट दूर कर रहा है।

विज्ञापन


कोलकाता में 1885 से बालाराम मल्लिक और राधारमण मल्लिक का शुरू किया गया मिठाई का कारोबार अब सुदीप मल्लिक संभाल रहे हैं। विधान सभा चुनाव से पहले इनकी मिठाई कंपनी की खास मिठाइयां की चर्चा पूरे बंगाल में हो रही है।
विज्ञापन


दुकान के मालिक सुदीप मल्लिक बताते हैं, सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है, इसको देखकर हम अपनी मिठाइयां बनाते हैं। इस समय बंगाल चुनाव से बड़ा मुद्दा कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हम राजनीतिक पार्टियों को चुनाव चिह्नों वाली मिठाई और इस चुनाव में लोकप्रिय हुए खेला होबे औ जय श्री राम नारे वाली संदेश (बंगाली मिठाई) बना रहे हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है।


मोदी-ममता की मिठाई ने बनाया माहौल
सुदीप बताते हैं कि मौजूदा समय में वो प्रदेश की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और मुख्यंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के सबसे बड़े प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्रों की नक्काशी वाली दीदी संदेश और मोदी संदेश मिठाइयां भी बन रही हैं। जिसकी चर्चाएं लोगों और पार्टी समर्थकों के बीच खूब हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed