फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and Cambodian PM Hun Sen review development partnership discuss on quick impact projects

PM Modi Talks Cambodian PM: पीएम मोदी ने कंबोडिया के प्रधानमंत्री से की बातचीत, मेकांग-गंगा के तहत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की

Wed, 18 May 2022 11:53 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 18 May 2022 11:53 PM IST
सार

दोनों नेताओं ने व्यापार व निवेश, मानव संसाधन विकास, रक्षा व सुरक्षा, संपर्क और कोरोना महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार सहित तमाम द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
PM Modi and Cambodian PM Hun Sen review development partnership discuss on quick impact projects
PM Narendra Modi and Cambodian PM Hun Sen - फोटो : Koos@pbns_india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने कंबोडियाई समकक्ष हुन सेन के साथ व्यापक बातचीत की। इस दौरान क्षमता निर्माण कार्यक्रमों और मेकांग-गंगा सहयोग कार्ययोजना के तहत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग सहित भारत-कंबोडिया के बीच मजबूत विकासात्मक साझेदारी की समीक्षा की।

विज्ञापन


व्यापार व निवेश समेत अन्य  द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई
दोनों नेताओं ने व्यापार व निवेश, मानव संसाधन विकास, रक्षा व सुरक्षा, संपर्क और कोरोना महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार सहित तमाम द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई इस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने साझा हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की और अपने द्विपक्षीय सहयोग की गति पर संतोष जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने व्यापार व निवेश, मानव संसाधन विकास, रक्षा व सुरक्षा, विकास में सहयोग, संपर्क, महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार और लोगों के बीच संबंधों के मामलों में सहयोग सहित संपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।’’ पीएमओ ने कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग की गति पर संतोष जताया।

कंबोडिया भारत की ‘‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’’ में अहम भूमिका निभा रहा: पीएम मोदी
बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री हुन सेन ने भारत के साथ कंबोडिया के संबंधों की अहमियत पर जोर दिया तो प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी भावना का जवाब देते हुए कहा कि कंबोडिया भी भारत की ‘‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’’ में अहम भूमिका निभा रहा है।

मजबूत विकासात्मक साझेदारी की समीक्षा की
दोनों नेताओं ने क्षमता निर्माण कार्यक्रमों और मेकांग-गंगा सहयोग कार्ययोजना के तहत प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग सहित भारत-कंबोडिया के बीच मजबूत विकासात्मक साझेदारी की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को रेखांकित किया और कंबोडिया में अंकोरवाट और प्रीह विहार मंदिरों के पुन:स्थापन में भारत की भूमिका पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और भाषायी संबंधों को दर्शाता है।

कोरोना टीके के लिए भारत का जताया आभार
वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री हुन सेन ने क्वाड टीकाकरण पहल के तहत भारत की ओर से कोवीशिल्ड टीकों की 3.25 लाख खुराक प्रदान करने के लिए भारत का आभार जताया।


कंबोडया के राजा और महारानी को भारत आने का निमंत्रण दिया
बयान के मुताबिक दोनों नेताओं ने भारत और कंबोडिया के बीच राजनयिक रिश्तों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर एक दूसरे को बधाई भी दी। इस वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी ने कंबोडया के राजा और महारानी को उपयुक्त समय पर भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

मोदी ने इस दौरान आसियान की अध्यक्षता के लिए कंबोडिया को बधाई दी और भारत की ओर से पूर्ण समर्थन व सहयोग का आश्वासन जताते हुए इसकी सफलता की कामना की। आसियान दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों- ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम का एक संगठन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed