फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and Aung San Suu Kyi discuss India-Myanmar ties; talk on border security, development

आतंकवाद पर भारत को मिला म्यांमार का साथ, दोनो देश रखेंगे एक दूसरे का ख्याल

Thu, 20 Oct 2016 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Thu, 20 Oct 2016 04:30 AM IST
विज्ञापन
PM Modi and Aung San Suu Kyi discuss India-Myanmar ties; talk on border security, development
भारत और म्यांमार ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और शांति की स्थापना के लिए मिल कर आगे बढने का आह्वान किया है। द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चार दिवसीय भारत दौरे पर आईं म्यांमार की विदेश मंत्री आंग सान सू का स्वागत करना सम्मान की बात है। वहीं सू की ने भारत को म्यांमार का अभिन्न मित्र बताते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र उसके देश की जरूरतों को समझता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शांति स्थापित करना दोनों देशों की चुनौती है और दोनों देश इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बुधवार को दोनों देशों के बीच कृषि, बीमा, ऊर्जा और बैंकिंग के क्षेत्र में कई अहम समझौते भी हुए।द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने सू की खुल कर प्रशंसा की। उन्होंने कहा भारत को सू की दूसरा घर बताते हुए कहा कि यहां उनका स्वागत करना सम्मान की बात है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बतौर घनिष्ट पड़ोसी दोनों देश सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा के मद्देनजर एक दूसरे के रणनीतिक और आपसी हितों का ध्यान रखते हुए महत्वपूर्ण सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने सू की के नेतृत्व में म्यांमार के आधुनिक राष्ट्र बनने की राह में बढने की बात कही। इस दौरान सू की ने कहा कि दोनों देश शांति चाहते हैं। भारत म्यांमार की जरूरतों को सबसे अच्छी तरह से समझता है। उम्मीद है कि वह भविष्य में भी उसकी जरूरतों को समझेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed