फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi and Amit Shah arrive at Ramlila Ground to attend the two-day BJP National Council meeting

दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा का महामंथन, मोदी-शाह सहित दिग्गज नेता जुटे

Fri, 11 Jan 2019 04:26 PM IST
Anupam Prasun न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Anupam Prasun Updated Fri, 11 Jan 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
PM Modi and Amit Shah arrive at Ramlila Ground to attend the two-day BJP National Council meeting
PM Modi, Amit Shah
भारतीय जनता पार्टी की दो दिन तक चलने वाली नेशनल काउंसिल की बैठक शुरू हो गई है। पीएम मोदी और अमित शाह समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता बैठक के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी और लाल कृष्ण आडवाणी भी हिस्सा लेने पहुंचे हैं।   
विज्ञापन

   
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट्स-

अमित शाह: 2019 का चुनाव फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। देश की जनता पीएम मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। देश ही नहीं दुनिया में भी कोई ऐसा नेता नहीं है जो मोदी जी की लोकप्रियता को टक्कर दे सके।  

अमित शाह: उत्तर प्रदेश में बुआ-भतीजे का गठबंधन कोई गठबंधन नहीं है वह सिर्फ ढकोसला है। विधानसभा चुनाव में भी हमारे खिलाफ सपा और कांग्रेस ने गठबंधन किया था लेकिन जनता ने उनका क्या किया सब जनते हैं। 

-एक ही परिवार ने एक ही पार्टी ने देश में 55 साल तक शासन किया है। इस शासन में 50 करोड़ ऐसे लोग थे जिनके परिवार वाले अगर बीमार हो जाएं। तो उनके पास इलाज के लिए पैसा नहीं था। बड़ी बीमारी के कारण मरने के अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं था। लेकिन मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना देकर देश के गरीबों का भला किया है।

-लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 73 से बढ़कर 74 सीटें भाजपा की होगी। एक दूसरे का मुंह न देखने वाले आज हार के डर से एक साथ आ गए हैं, वो जानते हैं कि अकेले नरेंद्र मोदी जी को हराना मुमकिन नहीं है : अमित शाह

-2019 का चुनाव भारत के गरीब के लिए बहुत मायने रखता है। स्टार्टअप को लेकर निकले युवाओं के लिए ये चुनाव मायने रखता है, करोड़ों भारतीय जो दुनिया में भारत का गौरव देखने चाहते हैं उनके लिए ये चुनाव मायने रखता है : अमित शाह 

-2019 का चुनाव वैचारिक युद्ध का चुनाव है। दो विचारधाराएं आमने सामने खड़ी है। 2019 का युद्ध सदियों तक असर छोड़ने वाला है और इसीलिए मैं मानता हूं कि इसे जीतना बहुत महत्वपूर्ण है : अमित शाह

-अटल जी जनसंघ के समय से ही देश की राजनीति के ध्रुव तारे की तरह चमके थे, भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष थे। देश के हर कौने में भाजपा को पहुंचाने के लिए अटल जी और आडवाणी जी की जोड़ी ने जो संघर्ष किया है, ऐसा संघर्ष शायद ही हुआ हो : अमित शाह 

-जिस भारत की कल्पना विवेकानंद जी ने की थी उस भारत को हम मोदी जी के नेतृत्व में बनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। ये अधिवेशन भारतीय जनता पार्टी के देशभर में फैले कार्यकर्ताओं के लिए संकल्प करने का अधिवेशन है : अमित शाह


-भाजपा ने गरीबों के कल्याण के लिए बहुत सारे काम किये हैं, उसके साथ-साथ हमारे देश की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। 2014 से पहले देश के जवानों की हत्या कर दी जाती थी, आये दिन बॉर्डर से घुसपैठ होती थी, इस प्रकार की स्थिति में हमने देश संभाला था: अमित शाह

-2014 में 6 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें थीं और 2019 में 16 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। 5 साल के अंदर भाजपा का गौरव तेज गति से बढ़ा है: अमित शाह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed