फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi amit shah ram mohan naidu and other leaders reaction on ahmedabad air india plane crash

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे पर गृह मंत्री शाह ने जताया दुख, विमानन मंत्री बोले- हालात पर रख रहे नजर

Thu, 12 Jun 2025 03:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 12 Jun 2025 03:40 PM IST
सार

 Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में भीषण विमान हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विमानन मंत्री राम मोहन नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सहित विभिन्न राजनेताओं ने दुख जताया है और प्रभावितों के परिवारों के लिए प्रार्थना की है। 

विज्ञापन
pm modi amit shah ram mohan naidu and other leaders reaction on ahmedabad air india plane crash
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हुआ है। विमान एयर इंडिया का बताया जा रहा है, जिसमें 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस हादसे के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि अगली सूचना आने तक सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से फोन पर बात की और विमान हादसे की जानकारी ली। राम मोहन नायडू के कार्यालय ने जानकारी दी कि मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वह तुरंत अहमदाबाद पहुंच रहे हैं, ताकि राहत और बचाव कार्यों की निगरानी कर सकें। प्रधानमंत्री ने मंत्री को निर्देश दिए कि सभी जरूरी सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए और उन्हें लगातार स्थिति की जानकारी दी जाए। सभी संबंधित एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं और मिलकर काम कर रही हैं। हादसे को लेकर अब तक किसने क्या कहा, नीचे पढ़िए-

विज्ञापन

pm modi amit shah ram mohan naidu and other leaders reaction on ahmedabad air india plane crash
राम मोहन नायडू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

सभी विमानन और आपातकालीन एजेंसियों को दिए निर्देश: राम मोहन नायडू
विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने एक्स पर कहा, अहमदाबाद में विमान दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। हम हाई अलर्ट पर हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और सभी विमानन और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों को त्वरित और समन्वित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। बचाव दल को तैनात कर दिया गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि चिकित्सा सहायता और राहत सहायता घटनास्थल पर पहुंचाई जाए।

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक सवार थे; सात पुर्तगाली, एक कनाडाई कर रहा था सफर

पूरा देश प्रभावित परिवारों के साथ: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत व्यथित हूं। यह एक हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर कहा, आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटना स्थल पर भेज दिया गया है। स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की।




यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं: योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अहमदाबाद में एक दुखद दुर्घटना हुई है। एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यह लंदन जा रहा था। बहुत सारे यात्रियों की जान चली गई है। मैं यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

अदाणी समूह के प्रमुख ने क्या कहा
अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने एक्स पर लिखा, हम एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 की त्रासदी से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्हें अकल्पनीय क्षति हुई है। हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और जमीन पर मौजूद परिवारों को पूरा समर्थन दे रहे हैं। 

विमान दुर्घटना के दृश्य विनाशकारी, कई ब्रिटिश नागरिक थे सवार: स्टार्मर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक्स पर कहा, लंदन जाने वाले विमान के भारतीय शहर अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने के दृश्य विनाशकारी हैं। इस विमान में कई ब्रिटिश नागरिक सवार थे। जैसे-जैसे स्थिति विकसित हो रही है, मुझे लगातार जानकारी दी जा रही है और इस अत्यंत दुखद समय में मेरी संवेदनाएं यात्रियों और उनके परिवारों के साथ हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर करें हरसंभव मदद: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान की दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। यात्रियों और चालक दल के परिवारों को जो दर्द और चिंता हो रही होगी, उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। इस कठिन क्षण में मेरी संवेदनाएं उनमें से प्रत्येक के परिवार के साथ हैं। प्रशासन की ओर से तत्काल बचाव और राहत के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। हर जीवन मायने रखता है। हर सेकंड मायने रखता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास करने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed