फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi ahmedabad stadium event with australia premier bjp said cricket diplomacy congress terms self obsessed

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की 'क्रिकेट कूटनीति' पर तमतमाई कांग्रेस, कहा- यह आत्ममुग्धता का चरम है

Thu, 09 Mar 2023 02:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 Mar 2023 02:45 PM IST
सार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अपने ही नाम वाले स्टेडियम में दर्शकों का अभिवादन करते हुए चक्कर लगाना, आत्ममुग्धता का चरम है।' 

विज्ञापन
PM modi ahmedabad stadium event with australia premier bjp said cricket diplomacy congress terms self obsessed
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुवार से अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने टेस्ट शुरू होने से पहले स्टेडियम पहुंचकर इस आयोजन में राजनीति का तड़का लगा दिया। दोनों नेताओं ने मैच से पहले एक विशेष गोल्फ कार में सवार होकर स्टेडियम का चक्कर भी लगाया। जिसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा ने जहां इसे सरकार की क्रिकेट कूटनीति बताया है। वहीं विपक्ष इसे लेकर सरकार पर हमलावर है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'अपने ही नाम वाले स्टेडियम में दर्शकों का अभिवादन करते हुए चक्कर लगाना, आत्ममुग्धता का चरम है।' वहीं बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कार्यक्रम की एक तस्वीर शेयर कर इसे 'क्रिकेट कूटनीति' बताया। बता दें कि दोनों नेताओं ने क्रिकेट खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। दोनों देशों के राष्ट्रगान बजने तक भी दोनों प्रधानमंत्री स्टेडियम में मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने स्टेडियम में मौजूद हॉल ऑफ फेम म्यूजियम का भी दौरा किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- IND-AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अहमदाबाद स्टेडियम में मौजूद, राष्ट्रगान के समय भी टीम के साथ रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले अल्बानीज बुधवार शाम में अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज साबरमती आश्रम भी गए। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने बताया कि  उनकी सरकार और भारत सरकार मिलकर ऑस्ट्रेलिया-इंडिया एजुकेशन क्वालिफिकेशन रिकोग्निशन मैकेनिज्म पर काम कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी गुजरात के गांधीनगर में बन रही गिफ्ट सिटी में अपना एक शाखा कैंपस भी खोलने जा रही है। बता दें कि चीन की बढ़ती चुनौती के चलते भारत और ऑस्ट्रेलिया में नजदीकियां बढ़ी हैं। दोनों देश क्वाड संगठन का भी हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed