{"_id":"59e7b1634f1c1b8d698b6889","slug":"pm-modi-advice-to-bureaucrats-deal-quickly-with-pending-tasks","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की नौकरशाहों को सलाह, लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाएं ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम की नौकरशाहों को सलाह, लंबित कार्यों को शीघ्र निपटाएं
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली में लंबित कार्य एक बड़ी बाधा हैं। उन्होंने नौकरशाहों को इन लंबित कार्यों को निपटाने के लिए नए तौर-तरीके अपनाने की सलाह दी ताकि शासन की विभिन्न प्रक्रियाओं को गति मिल सके।
पीएम मोदी ने नौकरशाहों से 2022 तक न्यू इंडिया के निर्माण के लिए समर्पण भाव से काम करने को कहा। पीएमओ से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यरत लगभग 380 निदेशकों और उप सचिवों के साथ बैठक में यह बात कही।
यह बैठक चार समूहों में आयोजित की गई थी। बयान के मुताबिक, बैठक के दौरान शासन, भ्रष्टाचार, सरकारी उपक्रम, सरकारी ई-मार्केटप्लेस, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, परिवहन, राष्ट्रीय एकता, जल संसाधन, स्वच्छ भारत, संस्कृति, संचार एवं पर्यटन जैसे विषयों पर चर्चा की गई।