फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi : advice in meeting of national office bearers, said our goal is to make India of martyrs dreams, not to suffer power

PM Modi : पीएम मोदी की नसीहत, बोले- सत्ता भोगना नहीं शहीदों के सपनों का भारत बनाना हमारा लक्ष्य

Sat, 21 May 2022 01:39 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 21 May 2022 01:39 AM IST
सार

पीएम ने कहा, भाजपा विकासवाद को राजनीति की मुख्यधारा में लाने में सफल रही है। वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले नेता और दल क्षेत्रवाद, जातिवाद समेत कई हथकंडों से विकासवाद की राजनीति को किनारे करना चाहते हैं। भाजपा ने विकासवाद की राजनीति के जरिये ही वंशवाद-परिवारवाद की राजनीति के कीचड़ में कमल खिलाया है।

विज्ञापन
PM Modi : advice in meeting of national office bearers, said our goal is to make India of martyrs dreams, not to suffer power
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार मिल रही चुनावी सफलताओं के कारण अतिआत्मविश्वास हावी होने के प्रति नेताओं और कार्यकर्ताओं को सचेत किया। जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, हमारा लक्ष्य सत्ता भोगना नहीं बल्कि आजादी के जंग में जीवन खपाने और कुर्बानी देने वाली विभूतियों के सपनों का भारत बनाना है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने वंशवाद-परिवारवाद की राजनीति को देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताते हुए विकासवाद की राजनीति के जरिये इससे मुकाबला करने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी का प्रभाव समाज के सभी तबकों-क्षेत्रों तक बढ़ाने के लिए सभी लाभार्थियों से संपर्क करने का सुझाव दिया। मोदी ने कहा, एकबारगी मन में चैन से बैठने का भाव पैदा हो सकता है। इसके स्वाभाविक कारण भी हैं।
विज्ञापन


पार्टी की 18 राज्यों में सरकार है। देश भर में 1500 विधायक, लोकसभा में 400 सांसद हैं। राज्यसभा में पार्टी को शतक लगाने का गौरव प्राप्त हुआ है। सत्ता भोग ही करना है तो इस विशाल देश में किसी में आराम करने का स्वभाव पैदा हो सकता है। मगर हमें अपना लक्ष्य नहीं भूलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की बढ़ती आकांक्षा हमारे लिए चुनौती
पीएम ने कहा, भाजपा ने देश को नैराश्य से बाहर निकाला। आठ साल पहले तक देश के लोगों को सरकारों से अपेक्षा-आकांक्षा नहीं रह गई थी। देश में गंभीर बीमारी से पार नहीं पा सकने के बाद किसी तरह जीवन गुजराने की प्रवृत्ति हावी हो चुकी थी। सरकार भी जवाबदेही से दूर जा चुकी थी। हालांकि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता ने नया इतिहास लिखने का फैसला किया। भाजपा के प्रति विश्वास, स्नेह और भरोसा बढ़ा है। लोगों की इसी बढ़ी अपेक्षा का पूरा करना हमारे लिए चुनौती है।



हर लाभार्थी तक पहुंचने का दिया मंत्र
पार्टी को समाज के सभी वर्गों, सभी क्षेत्रों तक पहुंचाने की जरूरत है। भाजपा को ऐसा गुलदस्ता बनाने की जरूरत है, जिसमें सभी वर्ग और क्षेत्र के लोग अपना प्रतिबिंब देख सकें। घर-घर भाजपा के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी लाभार्थियों तक पहुंचना जरूरी है।

विकासवाद को मुख्यधारा में लाने में भाजपा सफल
पीएम ने कहा, भाजपा विकासवाद को राजनीति की मुख्यधारा में लाने में सफल रही है। वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले नेता और दल क्षेत्रवाद, जातिवाद समेत कई हथकंडों से विकासवाद की राजनीति को किनारे करना चाहते हैं। भाजपा ने विकासवाद की राजनीति के जरिये ही वंशवाद-परिवारवाद की राजनीति के कीचड़ में कमल खिलाया है। 

ठहरा हुआ पानी नहीं है भाजपा
भाजपा की सफलता के कारण गिनाते हुए मोदी ने कहा, हमारी पार्टी ठहरा हुआ पानी नहीं है। हमने नूतन रास्ते ही नहीं अपनाए, इसमें पुरातन से निकले संस्कारों को भी जगह दी। गांधीजी स्वावलंबन की राजनीति देखना चाहते थे, मगर हमारे तब के नियंताओं की नीतियों ने देश को विदेशों पर आश्रित बना दिया। अब हमारी सरकार देश को आत्मनिर्भता के रास्ते पर ले जा रही है। लोग स्थानीय उत्पादों पर गर्व कर रहे हैं।

भाजपा के लिए सभी भाषाएं आदरणीय 
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने हालिया भाषाई विरोध का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, भाजपा ने हमेशा सांस्कृतिक विविधता को तरजीह दी है। हमारे लिए हर भाषा पूजनीय है। हमें हर भाषा में देश का प्रतिबिंब नजर आता है। हालांकि कुछ राजनीतिक दल और लोग देश को पीछे धकेलने के लिए अकारण भाषाई विवाद पैदा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed