{"_id":"632951b783196f607d7af883","slug":"pm-modi-addressing-the-council-of-mayors-and-deputy-mayors-of-bjp-in-gandhinagar-gujarat-via-video-conferenci","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन: 'शहरों के विकास को लेकर भाजपा पर लोगों का भरोसा और बढ़ा', मेयरों से बोले पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन: 'शहरों के विकास को लेकर भाजपा पर लोगों का भरोसा और बढ़ा', मेयरों से बोले पीएम मोदी
Tue, 20 Sep 2022 11:16 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:16 AM IST
सार
राष्ट्रीय महापौर के सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। ये जो वैचारिक परिपार्टी भाजपा ने अपनायी है, यही हमारा मॉडल दूसरों से अलग करता है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन में बोलते पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@bjp4 india
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर में राष्ट्रीय महापौरों के सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने शहरों के विकास, मेट्रो नेटवर्क समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कीं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के नागरिक बहुत लंबे अरसे से शहरों के विकास को लेकर भाजपा पर विश्वास करते आए हैं। उसे निरंतर बनाए रखना, उसे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। ये जो वैचारिक परिपार्टी भाजपा ने अपनायी है, यही हमारा मॉडल दूसरों से अलग करता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा शासित नगर निगमों के महापौर और उपमहापौर के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने चुनाव केंद्रित सोच से बाहर निकलते हुए दूरगामी सोच के साथ शहरों का विकास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पीएम ने कहा, शहरों के विकास के लिए राज्यों को बस केंद्र के भरोसे बैठे रहने के बदले अपनी ओर से दीर्घकालिक योजना तैयार करनी चाहिए। इसके अलावा बड़े शहरों का बोझ कम करने के लिए टीयर 2 और टीयर तीन शहरों के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि राजनीति को विकासपरक बनाया जाना जरूरी है। जनप्रतिनिधियों की चुनाव केंद्रित सोच से शहरों का भला नहीं हो सकता। शहरों का भला करने के लिए दूरगामी रणनीति और योजनाओं की जरूरत होती है। महापौर को बड़े शहरों का बोझ कम करने की दिशा में भी काम करना चाहिए। अगर छोटे शहरों का उचित और सुविधायुक्त विकास हुआ तो इस दिशा में सफलता हासिल की जा सकती है।
2014 की तुलना में 500 किलोमीटर से अधिक बढ़ा मेट्रो नेटवर्क
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 तक हमारे देश में मेट्रो नेटवर्क 250 किलोमीटर से भी कम था। आज देश में मेट्रो नेटवर्क 775 किलोमीटर से भी ज्यादा हो चुका है और 1,000 किलोमीटर के नए रूट पर काम चल रहा है। हमारा प्रयास है कि हमारे शहर समग्र जीवन शैली का हिस्सा बनें।
आज 100 से अधिक शहरों में स्मार्ट सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा
पीएम मोदी ने कहा कि आज 100 से अधिक शहरों में स्मार्ट सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। इन अभियान के तहत अभी तक देश भर में 75,000 हजार करोड़ रुपए के अधिक के प्रोजेक्ट तैयार किए जा चुके हैं। यह वे शहर हैं जो भविष्य में शहरी नियोजन के लाइट हाउस बनने वाले हैं।
हमारी नीति हमें करती है दूसरों से अलग
पीएम ने कहा कि भाजपा की बस एक ही नीति है। वह नीति है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। इस मॉडल में देश और समाज के सभी वर्ग को समाहित किया गया है। यही मॉडल भाजपा को दूसरे दलों से अलग करता है। जनसंघ के समय से ही भाजपा की यही नीति रही है। इसी नीति ने भाजपा के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाया है।
सीधा संवाद और जनभागीदारी का मंत्र
सम्मेलन में उपस्थित 18 राज्यों के 118 महापौर और उपमहापौर को पीएम मोदी ने जनता से सीधा संवाद और जनभागीदारी का मंत्र दिया। पीएम ने कहा कि हम विकास की पंक्ति में अंतिम पायदान के लिए खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर सुधारने के लिए राजनीति में आए हैं। यही बात भाजपा को अन्य पार्टियों से अलग करती है और लोगों में भाजपा के प्रति भरोसा पैदा करती है। निगमों के जनप्रतिनिधि जनता से सीधा संवाद करें। विकास और सौंदर्यीकरण योजनाओं में जनभागीदारी सुनिश्चित करें।
ईमानदार प्रयास को मिलता है जनसमर्थन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर आपकी सोच और नीति में ईमानदारी है तो आपको जनता का साथ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते जब उन्होंने साल 2005 में शहरी विकास वर्ष मनाने का फैसला किया और इसमें अतिक्रमण को हटाने की नीति अपनाई तो पार्टी के लोगों ने ही उन्हें इसका खामियाजा भुगतने का अंदेशा जताया था। बावजूद इसके उन्होंने फैसला वापस नहीं लिया। इसके अगले साल जब चुनाव हुए तो पार्टी को जनता का साथ मिला।
देशभर में फैलेगा मेट्रो का जाल
इस दौरान पीएम ने देशभर में जारी मेट्रो परियोजनाओं की चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में अभूतपूर्व निवेश हो रहा है। साल 2014 में मेट्रो सेवा का विस्तार महज 250 किमी तक ही सीमित था। वर्तमान में इसका दायरा 775 किमी तक फैल गया है। एक हजार किमी के नए मेट्रो रूट पर काम चल रहा है। भविष्य में यह सिलसिला और तेज होगा।
शहरों में इमारतों के गिरने पर जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरों में इमारतों के गिरने और उनमें आग लगने की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, यदि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। पीएम ने कहा, ‘नियम-कानूनों का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। रियल स्टेट सेक्टर को बेहतर और पारदर्शी बनाने का दायित्व महापौर पर ज्यादा है।
प्रधानमंत्री ने महापौरों से अपील की कि वे अपने शहरों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाएं और प्रयास करें कि वह शहर किसी न किसी चीज के लिए अपनी प्रसिद्धि स्थापित करे। उन्होंने कहा कि मेरा शहर पर्यटन के लिए आकर्षण का केंद्र बने, मेरे शहर की अपनी एक पहचान बने, हमें इस सोच के साथ काम करना चाहिए।
खामियों का पता लगाना होगा
प्रधानमंत्री ने महापौरों से आग्रह किया कि वे इस बात पर ध्यान केंद्रित करें, जिससे बड़े शहरों का बोझ कम हो और संतुलित विकास को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि आप सभी को भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। शहरी विकास की योजना अस्थायी नहीं हो सकती। नीतियां बनाकर हमें शहरी विकास का एक मानदंड तैयार करना होगा। इससे समस्याओं का समाधान होगा और खामियों का भी पता चलेगा।