{"_id":"5746e62f4f1c1bd240690dc6","slug":"pm-modi-addressing-saharanpur-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर रैली में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 65 साल होगी डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सहारनपुर रैली में पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, 65 साल होगी डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
pm modi rally
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विकास पर्व रैली का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर रैली के जरिए भाजपा के यूपी मिशन 2017 के चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया।
विज्ञापन
रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं यूपी का रहने वाला हूं यहीं का सांसद हूं इसलिए आपका आर्शीवाद चाहता हूं। आज मैं यहां अपने काम का हिसाब देने आया हूं। पीएम ने कहा कि मैं प्रधानसेवक हूं और अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं।
विज्ञापन
आम लोगों की जरूरत को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। हम देश के गरीब के जीवन में बदलाव के लिए काम कर रहे हैं। इशारों में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश बदल रहा है लेकिन कुछ लोगों के दिमाग नहीं बदल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दो साल में हमारी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। उनकी सरकार ने लूट खत्म करने का बीड़ा उठाया है। किसानों की समस्या को उठाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गन्ना किसानों के बकाया देने की व्यवस्था उनकी सरकार ने की है।
उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना हो इसके लिए उनकी सरकार काम कर रही है। गरीब भी गैस पर खाना पका सके इसके लिए उज्ज्वला योजना शुरू की। पीएम मोदी ने अगले 3 साल में पांच करोड़ परिवारों को रसोई गैस देने की घोषणा की।
रैली में पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि देश में डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र 65 साल की जाएगी। केंद्रीय कैबिनेट एक सप्ताह के भीतर इस पर फैसला लेगी। वहीं उन्होंने प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर से अपील की कि हर माह की 9 तारीख को गरीब प्रसूता का मुफ्त इलाज करें।
पीएम मोदी से पहले रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सीधे कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि मैदानी क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी साफ हो गई है। कांग्रेस अब केवल पहाड़ी क्षेत्रों में ही दुबकी हुई है।
केंद्र की मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर यूपी के सहारनपुर में पीएम मोदी की रैली का आयोजन किया गया।