फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Speech: पीएम मोदी का संदेश- श्वसन तंत्र पर हमला करता है कोविड-19, प्राणायाम से करें मजबूत

Sun, 21 Jun 2020 09:05 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 21 Jun 2020 09:05 AM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि योग एकता की एक शक्ति के रूप में उभरा है और यह नस्ल, रंग, लिंग, धर्म और राष्ट्रों के आधार पर भेदभाव नहीं करता है। छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने संदेश में उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण दुनिया को योग की आवश्यकता पहले के मुकाबले कहीं अधिक महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है तो इससे इस बीमारी को हराने में काफी मदद मिलेगी। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग में कई तकनीक, विभिन्न आसन हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 हमारे श्वसन तंत्र पर हमला करता है जो प्राणायाम या सांस लेने संबंधी अभ्यास से मजबूत होता है। 

विज्ञापन
pm modi address to nation today live updates On International Yoga Day news in hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:59 AM, 21-Jun-2020

अपना कार्य सही ढंग से करना ही योग

हमारे यहां कहा गया है- युक्त आहार विहारस्य, युक्त चेष्टस्य कर्मसु। युक्त स्वप्ना-व-बोधस्य, योगो भवति दु:खहा।। अर्थात्, सही खान-पान, सही ढंग से खेल-कूद, सोने-जागने की सही आदतें, और अपने काम, अपनी ड्यूटी को सही ढंग से करना ही योग है।

एक सजग नागरिक के रूप में हम परिवार और समाज के रूप में एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे। हम प्रयास करेंगे कि योग एट होम और योग विद फैमिली को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। हम जरूर सफल होंगे, हम जरूर विजयी होंगे।
06:58 AM, 21-Jun-2020

कर्म की कुशलता ही योग

गीता में भगवान कृष्ण ने योग की व्याख्या करते हुए कहा है- ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ अर्थात्, कर्म की कुशलता ही योग है। एफिशिएंशी इन एक्शन इज योग।
 
विज्ञापन
06:55 AM, 21-Jun-2020

योग का अर्थ है- ‘समत्वम् योग उच्यते’

योग का अर्थ ही है- 'समत्वम् योग उच्यते' अर्थात, अनुकूलता-प्रतिकूलता, सफलता-विफलता, सुख-संकट, हर परिस्थिति में समान रहने, अडिग रहने का नाम ही योग है।
06:54 AM, 21-Jun-2020

स्वामी विवेकानंद कहते थे...

स्वामी विवेकानंद कहते थे- 'एक आदर्श व्यक्ति वो है जो नितांत निर्जन में भी क्रियाशील रहता है, और अत्यधिक गतिशीलता में भी सम्पूर्ण शांति का अनुभव करता है।' किसी भी व्यक्ति के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षमता होती है।
06:53 AM, 21-Jun-2020

प्राणायाम रोजाना करें

आप प्राणायाम को अपने रोजाना अभ्यास में जरूर शामिल करिए, और अनुलोम-विलोम के साथ ही दूसरी प्राणायाम तकनीकों को भी सीखिए।
06:51 AM, 21-Jun-2020

हमारे श्वसन तंत्र पर हमला करता है कोविड19

कोविड19 वायरस खासतौर पर हमारे श्वसन तंत्र, यानि कि रेस्पिरेट्री सिस्टम पर अटैक करता है। हमारे रेस्पिरेट्री सिस्टम को स्ट्रॉन्ग करने में जिससे सबसे ज्यादा मदद मिलती है वो है प्राणायाम, यानि कि ब्रीदिंग एक्सरसाइज।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:47 AM, 21-Jun-2020

योग से ऊर्जा का संचार

बच्चे, बड़े, युवा, परिवार के बुजुर्ग, सभी जब एक साथ योग के माध्यम से जुड़ते हैं, तो पूरे घर में एक ऊर्जा का संचार होता है। इसलिए, इस बार का योग दिवस, भावनात्मक योग का भी दिन है, हमारी फैमिली बॉन्डिंग को भी बढ़ाने का दिन है।
06:43 AM, 21-Jun-2020

जो हमें जोड़े, वही तो योग है

जो हमें जोड़े, साथ लाये वही तो योग है। जो दूरियों को खत्म करे, वही तो योग है। कोरोना के इस संकट के दौरान दुनिया भर के लोगों का My Life - My Yoga वीडियो ब्लॉगिंग कंपटीशन में हिस्सा लेना, दिखाता है कि योग के प्रति उत्साह कितना बढ़ रहा है।
06:41 AM, 21-Jun-2020

योग दिवस की बधाई दी

छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। योग दिवस का ये दिन एकजुटता का दिन है। ये विश्व बंधुत्व के संदेश का दिन है। 
06:41 AM, 21-Jun-2020

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश शुरू।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed