फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi address kozhikode rally

पाक पर मोदी का हमला, 'मैं उस अवाम से बात करना चाहता हूं जो आतंकियों के लिए भाषण पढ़ती है'

Sun, 25 Sep 2016 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 25 Sep 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
pm modi address kozhikode rally
Modi

कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के कोझिकोड में जनसभा को संबोधित रहे थ्‍ाे। पीएम यहां बीजेपी की कार्यपरिषद की बैठक में भी भ्‍ााग लेंगे। 

विज्ञापन


जनसभा में पीएम ने कहीं ये अहम बातें 

जनसभा को संबोधित करने कोझिकोड पहुंचे पीएम मोदी


कोझिकोड में जनसभा को संबोधित करने मंच पर पहुंचे मोदी
 

मंच पर अमित शाह और वरिष्ठ बीजेपी नेता भी मौजूद
 

पीएम मोदी ने मंच से मल्याली भाषा में जनता का अभिवादन किया है
 

गॉड्स ओन कंट्री में पवित्रा का भाव उत्पन्न होता है


खाड़ी देशों की यात्रा के दौरान मैनें केरल के लोगों से मुलाकात की


विदेश में केरल के लोगों की तारीफ सुनकर गर्व महसूस होता है


तीन महापुरुषों ने देश के लोगों को प्रभावित किया इनमें महात्मा गांधी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और राम मनोहर लोहिया शामिल हैं। जब एनडीए के सदस्यों ने मुझे नेता के तौर पर चुना तब मैने कहा था कि हमारी सरकार किसानों को समर्पित है तो वह बात महापुरुषों के चिंतन से प्रभावित थी

विज्ञापन


50 वर्ष पूर्व किसी ने नहीं सोचा था कि बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, इसमें केरल के बीजेपी कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है


किसान हो या कारोबारी हो केंद्र सरकार हर किसी को सहायता देने के लिए कार्य कर रही है


एशिया के सभी देश 21वीं सदी एशिया की बने इसके लिए प्रयासरत है 


एक देश एशिया में ऐसा है जो इसमें बाधा बन रहा है और हर तरफ खून खराबे में योगदान दे रहा है 



एशिया में जहां भी आतंक बढ़ रहा है सबकी उंगली उसी देश की ओर उठ रही है 


चाहे वह अफगानिस्तान हो या बांग्लादेश सभी जगह आतंक को प्रोत्साहन एक ही देश दे रहा है


केरल के लोग आतंकवाद को भलि-भांति जानते हैं जब केरल की नर्स बेटियों को उठा ले गए थे,तब केंद्र सरकार ने पहल करते हुए खाड़ी देशों में बात कर उन्हें घर पहुंचाया था




आतंकवाद मानवता का दुश्मन है उसके आगे भारत न झुका है और न झुकेगा

भारत इसे कभी नहीं भूलेगा 

pm modi address kozhikode rally
Modi

कश्मीर को लेकर आक्रोष है उड़ी में पड़ोसी राज्य से प्रायोजित आतंकियों के कारण देश के 18 जवादों को अपनी जान गवानी पड़ी। भारत इसे कभी नहीं भूलेगा 

पिछले कुछ महीनों में इन फिदायिन हमलावरों ने देश को तहस नहस करने के 17 प्रयास किए,लेकिन जांबाज सैनिकों ने 110 आतंकियों को मौत के घाट उतार कर उन्हें कामयाब नहीं होने दिया



देशवासियों हमारे जवान इस लड़ाई को जीतते चले गए हैं, जवानों की शक्ति देश का मनोबल होता है इसी कारण हमारी सेना सर्वश्रेष्ठ है


मैं सीधे-सीधे पाकिस्तान की आवाम से बात करना चाहता हूं जहां के नेता आतंकियों के लिए भाषण पढ़ते हैं


1947 से पहले आप पाकिस्तानियों के पूर्वज भी इसी धरती को पूजते थे


पाकिस्तान की आवाम अपने नेताओं से पूछे कि आपके पास पीओके है,पूर्वी पाकिस्तान जो बांग्लादेश है को नहीं संभाल सके कश्मीर के पीछे पड़े है 



पाक जनता कारण पूछे क्यों भारत सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट कर रहा है और आप आतंकी


लड़ाई लड़नी है तो गरीबी से लड़ते हैं आप अपने देश की खत्म करो, हम अपने देश की देखते हैं कौन जीतता है ये लड़ाई


बेरोजगारी, अशिक्षा से लड़ते हैं देखते हैं देखते हैं कौन जीतता है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed