फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi 75th Birthday Live Updates BJP Seva Pakhwada Know Everything in Hindi

PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तौर पर मना रही BJP; देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन

Wed, 17 Sep 2025 06:49 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 17 Sep 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
PM Modi 75th Birthday Live Updates BJP Seva Pakhwada Know Everything in Hindi
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी के जन्मदिन के जश्न को दो हफ्ते के सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का एलान किया है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता 1000 जिलों में रक्तदान शिविर के साथ-साथ 75 शहरों में नमो दौड़ का भी आयोजन कराएंगे। इसके अलावा पौधरोपण से लेकर और भी कई तैयारियां की गई हैं। भाजपा शासित राज्य सरकारों ने भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की खास तैयारी की है। 

विज्ञापन

इस मौके पर गुजरात के कर्मचारी संघ के सदस्यों ने रक्तदान का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। 378 शिविरों में 56,265 यूनिट रक्तदान किया गया। देश के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर रक्तदान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास योजनाओं का आगाज 
भाजपा और राज्य सरकारें कल्याणकारी और विकास योजनाएं शुरू करेंगी। भाजपा देशभर में रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, स्वदेशी मेले, विकास मैराथन तथा स्वच्छता अभियान का आयोजन करेगी। वाराणसी में नगर निगम 111 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेगा। मातृ-वंदना योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पात्र महिलाओं के खातों में राशि डालेंेगे। ग्रामीण व दूरस्थ अंचलों की गर्भवती महिलाओं के लिए चैटबॉट लांच करेंगे।
 

विज्ञापन

जन्मदिन पर 75 लाख पौधरोपण, 10 लाख लोगों की आंखों की होगी जांच
पीएम मोदी के जन्मदिन पर महाराष्ट्र में भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक अभियान चलाकर एक लाख से ज्यादा मोतियाबिंद सर्जरी कराएगी। कम से कम 10 लाख लोगों की आंखों की जांच कराने और जरूरतमंदों को  चश्मे बांटे जाएंगे। वहीं, ओडिशा सरकार बुधवार को 75 लाख पौधे लगाने   की योजना बना रही है।

वाराणसी में 1008 बार हनुमान चालीसा का पाठ
पीएम मोदी के जन्मदिन के एक दिन पहले मंगलवार को वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में 11 वैदिक ब्राह्मणों ने 1008 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया। स्वर्ण मुकुट अर्पण समारोह के सात साल पूर्ण होने पर अनुष्ठान किया गया।

रोम में इटैलियन शेफ ने मोदी के 75वें जन्मदिन पर बनाई तिरंगा मिलेट पिज्जा
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर इटली के प्रसिद्ध शेफ वेलेंटिनो रहीम ने रोम के मशहूर रेस्तरां जॉय्या में अनोखा जश्न मनाया। उन्होंने बाजरे (मिलेट) से बनी विशेष तिरंगा पिज्जा तैयार की, जो पीएम मोदी के वैश्विक स्तर पर मिलेट्स को बढ़ावा देने के अभियान को समर्पित थी।

शेफ रहीम ने पिज्जा का बेस मिलेट से तैयार किया और उस पर भारतीय तिरंगे के रंग केसरिया, सफेद और हरे रंग की टॉपिंग सजाई। यह पिज्जा पीएम मोदी की उस सोच को सम्मान देने के लिए बनाई गई, जिसमें वे 'श्री अन्न' यानी मिलेट को सुपरफूड के रूप में प्रचारित कर रहे हैं, ताकि विश्व में खाद्य सुरक्षा और पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान मिल सके। इस मौके पर रहीम ने इटैलियन भाषा में कहा, 'तान्ती औगूरी मोदी' यानी 'आपको ढेरों शुभकामनाएं।' उन्होंने पीएम मोदी की सतत कृषि और सेहतमंद खानपान को बढ़ावा देने वाली पहल की सराहना की और इसे रचनात्मक व प्रेरणादायक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed