फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Mitra Park CM Mohan Yadav with textile investors in Delhi MP is special Shares trick to speed up business

पीएम मित्र पार्क: सीएम यादव ने टेक्सटाइल निवेशकों को बताया क्यों खास है MP? व्यापार को गति देने की बताई तरकीब

Wed, 03 Sep 2025 08:43 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 03 Sep 2025 08:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आश्वस्त किया है कि मध्य प्रदेश निवेशकों की अपेक्षाओं पर हमेशा खरा उतरे इसके लिए हर संभव व्यवस्था विकसित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश नहीं, अब यह मॉडल प्रदेश हो गया है। मध्य प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सरल नीतियां, सुदृढ़ अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी, स्किल्ड मैनपावर आदि सहित विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
PM Mitra Park CM Mohan Yadav with textile investors in Delhi MP is special Shares trick to speed up business
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री निवेशकों के बीच पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को राजधानी दिल्ली में इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन पीएम मित्र पार्क के इंटरैक्टिव सेशन में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार के अफसरों ने इंटरैक्टिव सेशन में टेक्सटाइल सेक्टर के निवेशकों और नीति-निर्माताओं से मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर विचार-विमर्श किया। अधिकारियों ने निवेशकों के वन-टू-वन मीटिंग कर राज्य में उपलब्ध अधोसंरचना, नीतिगत सहयोग और नए अवसरों की जानकारी दी। साथ ही टेक्सटाइल हब के रूप में पहचान बना रहे मध्य प्रदेश की विशेषताओं से निवेशकों को अवगत करवाया।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा, मध्य प्रदेश कपास उत्पादन में अग्रणी राज्य है। गुजरात और मध्य प्रदेश के बीच टैक्सटाइल सेक्टर का पीएम मित्र पार्क बनाया जा रहा है। इसके संचालन के लिए प्रदेश में कच्चे माल से लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह विक्रमादित्य का परिक्षेत्र रहा है, जहां बेहतर कानून व्यवस्था है। मध्य प्रदेश निवेशकों की अपेक्षाओं पर हमेशा खरा उतरे इसके लिए हर संभव व्यवस्था विकसित कर रहे हैं। मध्य प्रदेश नहीं, अब यह मॉडल प्रदेश हो गया है। मध्य प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, सरल नीतियां, सुदृढ़ अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी, स्किल्ड मैनपावर आदि सहित विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध है। उद्योगपति बंधु राज्य में इंडस्ट्री लगाएं, लोगों को रोजगार दें। आपके व्यापार को गति प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


यादव ने कार्यक्रम में कहा कि,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर स्तर पर किसान, बाजार और परंपराओं को गति प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में टैक्सटाइल सेक्टर को नई दिशा मिल रही है। भारत प्राचीन काल से कपड़ा उद्योग, मसाला व्यापार और स्वर्ण आभूषण के मामले में दुनिया में अग्रणी था। लेकिन, तकनीक के अभाव ने हमारी क्षमता को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। भारत सरकार कठिन समय में सभी के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आयात शुल्क में छूट मिलना उद्योगों को पुनर्स्थापित करने के लिए एक मदद है। पीएम मित्र पार्क युवाओं के लिए रोजगार और प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए अहम सिद्ध होगा। वर्तमान में समय थोड़ा कठिन है, लेकिन यही समय है सही समय है निवेश का।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल सकती है सरकार की तरफ से खुशखबरी: गिरिराज सिंह
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, कपड़ा मंत्रालय उद्योगपतियों की ओर से आ रहे सुझावों पर संवेदनशीलता से विचार कर रहा है। जीएसटी काउंसिल की बैठक और मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उद्योगपतियों को खुशखबरी मिल सकती है। दुनिया में टेक्सटाइल सेक्टर का 800 बिलियन डॉलर का मार्केट है। मंत्रालय ने 40 देशों में निर्यात के लिए कार्ययोजना तैयार की है। पिछले दिनों इंदौर में टैक्सटाइल सेक्टर के उद्यमियों से मिला था। आज भी उद्योगपतियों का वही उत्साह नजर आ रहा है। भारत किसी के लिए दरवाजा बंद नहीं करता है, लेकिन अपने स्वाभिमान से खिलवाड़ भी बर्दाश्त नहीं करते हैं। उद्योगपति धार के पीएम मित्र पार्क में निवेश के लिए जाएं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रो इंडस्ट्रलिस्ट हैं।

मध्य प्रदेश पहला ग्रीन फील्ड राज्य है
कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय सचिव नीलम शमी राव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला ग्रीन फील़्ड राज्य है। राज्य ने पीएम मित्र पार्क में औद्योगिक जमीन आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में लॉजिस्टिक की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। धार का बाघ प्रिंट मशहूर है। इस प्रिंट को पूरी तरह से नदी के पानी का उपयोग कर प्राकृतिक तरीके से बनाया जाता है। राज्य सरकार यहां एक क्राफ्ट विलेज बनाने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश की चंदेरी और महेश्वरी साड़ियां भी प्रसिद्ध हैं। काफी चर्चाओं के बाद 2000 करोड़ रुपए की पीएम मित्र पार्क की योजना तैयार की गई है। यहां सड़क, बिजली, पानी, अधोसंरचना विकास, नई पीढ़ी की तकनीक, इंडस्ट्रियल हाउसिंग की सुविधा मिलेगी।

मध्य प्रदेश में उद्योगों को मिलेगी सभी सुविधाएं
मध्य प्रदेश सरकार में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में लेबर संबंधी कोई समस्या नहीं है। प्रदेश में इंडस्ट्रियल वॉटर, इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई पर्याप्त मात्रा में हैं। प्रदेश में 2030 तक लगभग 50 प्रतिशत क्लीन एनर्जी बकेट होगा। प्रदेश कपास उत्पादन में अग्रणी राज्य है। यहां एक मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क है। यह राज्य भारत सरकार की पीएलआई स्कीम का सबसे ज्यादा लाभ लेने वाला राज्य है। प्रदेश में कॉटन उत्पादन से रेडीमेड गारमेंट तक वैल्यू चेन उपलब्ध है। वर्तमान में राज्य में वर्धमान जैसी बड़ी टेक्सटाइल कंपनियां संचालित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि धार में देश का सबसे बड़ा पीएम मित्र पार्क बनेगा। यहां 52 लाख रुपए प्रति एकड़ दर पर जमीन उपलब्ध है। यहां 12 मेगावॉट का सोलर पावर स्टेशन भी बनेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईज ऑफ डूइंग पर विशेष जोर दे रहे हैं। इसी आधार पर प्रदेश सरकार 30 दिन में उद्योग शुरू करने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार है। राज्य सरकार ने पिछले साल 5100 करोड़ का औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन दिया है। मुख्यमंत्री उद्योग संबंधित कैबिनेट कमेटी के अध्यक्ष हैं। गारमेंट सेक्टर में प्रति श्रमिक 5 हजार रुपए प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जो 10 साल तक उद्योग समूह को मिलेगी।


पीएम मित्र पार्क बनेगा बड़ा औद्योगिक केंद्र
मध्य प्रदेश में प्रस्तावित पीएम मित्रा पार्क को आधुनिक टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस एकीकृत हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह न केवल कपड़ा उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजन का प्रमुख केंद्र भी बनेगा। धार जिले में 2158 एकड़ से अधिक क्षेत्र में 2000 करोड़ रूपए से अधिक की अनुमानित लागत से विकसित हो रहे टेक्सटाइल हब-पीएम मित्रा पार्क से पश्चिम मध्य प्रदेश में मेट्रोपॉलिटन एरिया विकास के स्वप्न को साकार करने में मदद मिलेगी। पार्क में भूमि आवंटन के लिए आवेदन 22 अगस्त से 11 सितम्बर 2025 तक खुले रहेंगे। मात्र 1 रूपये प्रति वर्ग मीटर-प्रीमियम तथा 120 रुपये प्रति वर्ग फ़ीट विकास शुल्क पर भूमि आवंटन किया जा रहा है, जो देश में समस्त पीएम मित्र पार्कों में सबसे कम है। यह पार्क लगभग तीन लाख नौकरियों का सृजन करेगा, जिनमें एक लाख प्रत्यक्ष और दो लाख अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।

इस पार्क की यह है खासियत
प्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव को मार्च, 2023 में भारत सरकार से औपचारिक मंजूरी मिली। यह इंदौर से 110 किलोमीटर और पीथमपुर औद्योगिक क्लस्टर 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रतलाम से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसी तरह, निकटतम बंदरगाह हजीरा से इसकी दूरी 452 किलोमीटर है। मध्य प्रदेश में प्रस्तावित पीएम मित्रा पार्क आधुनिक टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त एकीकृत हब के रूप में विकसित किया गया है। यह पार्क कपड़ा उद्योग को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार सृजन का आधार बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed