फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM meeting with Empowered Groups, Provide free food grains to the poor without hindrance, directing for early settlement of insurance claims

पीएम ने की समीक्षा: गरीबों को बिना बाधा मुफ्त खाद्यान्न देने, बीमा दावों के जल्द निपटारे के निर्देश

Fri, 30 Apr 2021 09:38 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 30 Apr 2021 09:38 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र के मंत्रालय गरीबों को मुफ्त अनाज निर्बाध रूप से मिल सके, इसके लिए राज्यों के साथ समन्वय बनाकर काम करें। लंबित बीमा दावों के जल्द निपटारे के कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
PM meeting with Empowered Groups, Provide free food grains to the poor without hindrance, directing for early settlement of insurance claims
पीएम मोदी की समीक्षा बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना की दूसरी लहर से बिगड़ते हालात के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम विभिन्न उच्चाधिकार समूहों के साथ बैठक की। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र के मंत्रालय गरीबों को मुफ्त अनाज निर्बाध रूप से मिल सके, इसके लिए राज्यों के साथ समन्वय बनाकर काम करें। लंबित बीमा दावों के जल्द निपटारे के कदम उठाए जाएं। 

विज्ञापन


बैठक में उच्चाधिकार समूहों ने लोगों को आर्थिक व अन्य राहत के लिए किए गए उपायों को लेकर प्रजेंटेशन देते हुए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ ने बताया कि सप्लाई चेन व परिवहन से संबंधित उच्चाधिकार समूह ने पीएम को उसके द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस पर पीएम ने अधिकारियों से कहा कि वे सामान की बिना रुकावट आपूर्ति सुनिश्चित करने की योजना बनाएं। बता दें, बीते दिनों ऑक्सीजन टैंकरों को अलग-अलग राज्यों में रोके जाने की खबरें आई थी। 


निजी क्षेत्र से समन्वय के लिए बने उच्चाधिकार समूह ने पीएम को बताया कि सरकार निजी क्षेत्र के साथ कैसे सक्रिय साझेदारी कर काम कर रही है। इनमें एनजीओ व अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल हैं। 


स्वास्थ्य क्षेत्र में संगठनों के कार्यकर्ताओं की मदद लें
बैठक में पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा कि वे महामारी के चलते स्वासथ्य क्षेत्र पर बढ़ रहे बोझ को कम करने के लिए नागरिक संगठनों के कार्यकर्ताओं की कैसे मदद ली जा सकती है, इस पर विचार करें। इन कार्यकर्ताओं की गैर विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में मदद ली जा सकती है। 


पूर्व सैनिकों की मदद ली जाए
पीएम मोदी ने अधिकारियों से यह भी कहा कि पूर्व सैनिकों को कॉल सेंटरों में तैनात किया जा सकता है। ये होम क्वारंटीन किए गए लोगों से संवाद आदि का काम कर सकते हैं। पूर्व सैनिकों को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed