{"_id":"6371c6e9f363f803fd5c43e4","slug":"pm-invites-ideas-suggestions-for-mann-ki-baat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat: पीएम ने मांगे 'मन की बात' के लिए सुझाव, अगले संस्करण के लिए ऐसे दे सकते हैं राय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mann Ki Baat: पीएम ने मांगे 'मन की बात' के लिए सुझाव, अगले संस्करण के लिए ऐसे दे सकते हैं राय
Mon, 14 Nov 2022 10:11 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:11 AM IST
सार
MyGov, नमो ऐप या डॉयल 1800-11-7800 पर विचारों को साझा किया जा सकता है।
'मन की बात' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मासिक रेडियो प्रसारण है। इसमें वे ऑल इंडिया रेडियो, टेलीविजन के डीडी नेशनल और डीडी न्यूज चैनल पर देश के लोगों को संबोधित करते हैं।
विज्ञापन
मन की बात
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बहुचर्चित 'मन की बात' कार्यक्रम के आगामी संस्करण के लिए देश के लोगों से विचार व सुझाव मांगे हैं। इस कार्यक्रम का अगला एपिसोड 27 नवंबर को सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
संदेश को रिकॉर्ड करने के लिए MyGov, नमो ऐप या डॉयल 1800-11-7800 पर विचारों को साझा किया जा सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा रविवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। यह कार्यक्रम हर माह के अंतिम रविवार को रेडियो पर प्रसारित किया जाता है।
विज्ञापन
मॉयगव (MyGov) पर आमंत्रण को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया- ''मैं इस महीने के #MannKiBaat के लिए आपके व्यावहारिक विचारों और सुझावों को प्राप्त करने के लिए उत्सुक हूं, जो 27 तारीख को प्रसारित होगा। सुझाव MyGov, नमो ऐप पर साझा करें या 1800 डॉयल करके अपना संदेश रिकॉर्ड करें।'
विज्ञापन
पीएम मोदी ने 30 अक्टूबर को मन की बात के 94वें संस्करण को संबोधित किया था। उन्होंने इसमें पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने और प्रकृति के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता भारतीय समाज में निहित है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता हमारे समाज के कण-कण में समाई हुई है और हम इसे अपने चारों तरफ महसूस कर सकते हैं। देश में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो पर्यावरण की सुरक्षा में अपना जीवन व्यतीत करते हैं।
'मन की बात' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मासिक रेडियो प्रसारण है। इसमें वे ऑल इंडिया रेडियो, टेलीविजन के डीडी नेशनल और डीडी न्यूज चैनल पर देश के लोगों को संबोधित करते हैं।