फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM calls meet for 'self appraisals'

मंत्रिमंडल बदलाव से पहले मोदी ने मांगी मंत्रियों से रिपोर्ट, 'काम दिखाओ, वरना हटो'

Thu, 23 Jun 2016 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
PM calls meet for 'self appraisals'
पीएम को खुद के काम का ब्यौरा देंगे मंत्री - फोटो : file photo

सरकारी सूत्रों के मुताबिक मोदी सरकार के मंत्री 'सेल्फ अप्रेजल' यानी खुद के काम का ब्यौरा पेश करेंगे। यानी अब उन मंत्रियों की खैर नहीं, जिन्होंने सरकार के दो वर्षों में सही से काम नहीं किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक आगामी 30 जून को सरकार के मंत्रियों की बैठक होनी है। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बारी-बारी से उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों का काम देखेंगे। पीएम मोदी के सख्त निर्देश है कि इस मौके पर सभी मंत्री खुद के काम का ब्यौरा पेश करें। 

विज्ञापन


दरअसल पिछला बजट पेश होने के बाद मंत्रियों को खुद के काम का प्रजेंटेशन बनाने के निर्देश दिए गए थे। लिहाज दो साल पूरे कर चुकी सरकार में अब ये सही वक्त है जब सभी मंत्री अपना काम दिखाएं। हालांकि इन दो वर्षों में पीएम मोदी खुद लगातार सरकार के सभी मंत्रालयों में अपनी विशेष नजर रखे रहें और कामकाज को देखते रहे हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी का सभी मंत्रियों को साफ निर्देश है कि जिन योजनाओं की घोषणा उनकी सरकार ने की है, उन्हें समय पर लागू हो जाना चाहिए।

यूपी-पंजाब के कोटे से बनाए जा सकते हैं ज्यादा मंत्री

PM calls meet for 'self appraisals'

पीएम की सख्ती के चलते कैबिनेट में शामिल तमाम मंत्रियों के बीच कॉम्पटीशन नजर आ रहा है। कोई किसी से पीछे नहीं रहना चाहता है।

मॉनसून सत्र से पहले बुलाई गई मोदी की मीटिंग में मंत्रियों के काम का ब्यौरा ही तय करेगा कि उन्हें पद पर बने रहना है या नहीं।

सूत्रों की मानें तो सरकार की इस बैठक का मकसद आगामी विधानसभा चुनावों से भी जुड़ा है। अगले साल यानी 2017 में यूपी और पंजाब में विधान सभा चुनाव हैं। ऐसे में मोदी सरकार ये सुनिश्चित कर लेना चाहती है कि यूपी और पंजाब में जनता को बताने के लिए सरकार के पास ठोस मसौदा तैयार है या नहीं।

लिहाजा इस संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है कि मोदी सरकार कैबिनेट में परिवर्तन कर दोनों सूबों के कोटे से ज्यादा लोगों को मंत्री बना सकती हैं।

Published By Rohit Kumar Porwal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed