{"_id":"59da3a5b4f1c1bd7538b6684","slug":"plea-challenging-upa-government-in-sc-to-bring-cbi-under-rti-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई को RTI कानून के दायरे में लाने के लिए याचिका दायर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई को RTI कानून के दायरे में लाने के लिए याचिका दायर
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Oct 2017 06:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट में सरकार के साल 2011 के उस निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका दायर की गई है जिसमें उसने सीबीआई को आरटीआई के दायरे से बाहर रखने का निर्णय लिया था। इस याचिका पर शीघ्र सुनवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
यह केस पहले दिल्ली हाईकोर्ट में दायर किया गया था लेकिन बाद में इसे शीर्ष न्यायालय में ट्रांसफर किया गया। इससे पहले केंद्र ने कहा था कि इस संबंध में कई याचिकाएं देशभर के विभिन्न उच्च न्यायालयों में दायर की गई हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
विज्ञापन
एडवोकेट अजय अग्रवाल की तरफ से साल 2011 में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने जुलाई 2011 में केंद्र और सीबीआई को नोटिस जारी किया था। अजय अग्रवाल साल 2014 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से चुनाव भी लड़ चुके हैं।