फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Temple priest caught roaming in burqa in Kerala

Kerala: केरल में बुर्का पहनकर घूमते पकड़ा गया मंदिर का पुजारी, पुलिस की पूछताछ में दिया हैरान करने वाला जवाब

Sun, 09 Oct 2022 01:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 Oct 2022 01:44 PM IST
सार

 कुछ ऑटो चालक ने मंदिर के पुजारी को बुर्के में घूमते हुए पाया और उसे पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान पुजारी ने बुर्का पहनने के पीछे की वजह भी बताई।

विज्ञापन
Temple priest caught roaming in burqa in Kerala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के कोझिकोड स्थित कोयिलैंडी जंक्शन पर बीते शुक्रवार को संदिग्ध रूप से बुर्का पहनकर घूम रहे एक मंदिर के पुजारी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारी के अनुसार कुछ ऑटो चालक ने पुजारी को बुर्के में घूमते हुए पाया और उसे पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, उसके खिलाफ पहले से कोई अपराध की शिकायत नहीं थी। इसलिए, उसके रिश्तेदारों के पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद हमने उसे छोड़ दिया। 

विज्ञापन


पूछताछ में चिकन पॉक्स का दिया हवाला
यहां मेप्पयूर के पास एक मंदिर में पुजारी के रूप में काम करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसने बुर्का पहना हुआ था क्योंकि उसे चिकन पॉक्स था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में उन्हें चिकन पॉक्स का कोई निशान नहीं मिला है। अधिकारियों ने उसका नाम, पता और अन्य विवरण सत्यापित किया और उसे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed