{"_id":"5f3c57dea9864577e44cd39e","slug":"platform-tickets-made-expensive-to-follow-social-distancing-rule-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए महंगे किये प्लेटफॉर्म टिकट: रेलवे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए महंगे किये प्लेटफॉर्म टिकट: रेलवे
Wed, 19 Aug 2020 04:06 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 19 Aug 2020 04:06 AM IST
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : PTI
कोरोना महामारी के बीच महंगे प्लेटफॉर्म टिकट बेचने के आरोप में घिरे रेलवे ने सफाई दी है। रेलवे ने कहा है कि स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसलिए महंगा प्लेटफॉर्म टिकट बेचा जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पुणे में बेचे जा रहे प्लेटफॉर्म टिकट की फोटो के साथ ट्विटर पर लिखा, कांग्रेेस सरकार में जो प्लेटफॉर्म टिकट तीन रुपये का था वो भाजपा सरकार में 50 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन
रेलवे के प्रवक्ता ने जवाब दिया, इसमें कुछ नया नहीं है, रेलवे इस तरह से महामारी में भीड़भाड़ को नियंत्रित कर रहा है। पुणे में जो 50 रुपये का प्लेटफॉर्म टिकट बिक रहा है उसका मकसद गैर जरूरी लोगों को स्टेशन परिसर में घुसने से रोकना है।
विज्ञापन