{"_id":"59d8c1024f1c1b87698b4872","slug":"plastered-man-on-stretcher-deposed-in-the-court-against-four-people-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: स्ट्रेचर पर आकर फिल्मी अंदाज में शख्स ने दी कोर्ट में गवाही","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: स्ट्रेचर पर आकर फिल्मी अंदाज में शख्स ने दी कोर्ट में गवाही
एजेंसी/ ठाणे
Updated Sat, 07 Oct 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाणे की एक अदालत में बॉलीवुड फिल्म जैसा दृश्य देखने को मिला जब दोनों पैरों में प्लास्टर के साथ साहिब मुकीम अंसारी ने स्ट्रेचर पर आकर गवाही दी। अंसारी इस अवस्था में उन चार लोगों के खिलाफ कोर्ट में गवाही देने आए जिन्होंने उन पर कथित रूप से हमला किया था और उनकी हत्या का प्रयास किया था।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट जज आरएस पाटिल भोंसले की अदालत में शुक्रवार को असाधारण दृश्य देखने को मिला। हमलावरों को सजा दिलाने के लिए स्ट्रेचर पर लेटकर सबूत दर्ज कराने आए इस गवाह को देखने के लिए कोर्ट रूम में वकीलों और अन्य लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
स्क्रैप डीलर अंसारी क्षेत्र में सामाजिक कार्य भी करते हैं। चार लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था और उन पर लोहे की सरिया और दूसरी वस्तुओं से हमला किया था। वे बाद में उसे ऑटो रिक्शा से फेंक गए थे। अंसारी की चोटें इतनी गहरी थीं कि अस्पताल में डाक्टरों को उनका सात बार ऑपरेशन करना पड़ा। वह तब से बिस्तर पर ही थे।
विज्ञापन