फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   plasma therapy is not effective treatment of corona virus, says study

कोरोना वायरस: मरीजों पर प्लाज्मा थेरैपी का दिख रहा कम असर

Sat, 24 Oct 2020 06:57 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 24 Oct 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
plasma therapy is not effective treatment of corona virus, says study
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में प्लाज्मा थेरैपी का असर पता करने एक और चिकित्सीय अध्य्यन सामने आया है। इसमें संक्रमित मरीज को प्लाज्मा देने के बाद उसके गंभीर अवस्था में पहुंचने या फिर मौत की आशंका को रोकने में कम प्रभाव मिला है।

विज्ञापन


ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित इस अध्य्यन में 464 मरीजों को प्लाज्मा दिया गया था। इससे पहले आईसीएमआर ने भी 400 से अधिक मरीजों पर किए अध्य्यन में प्लाज्मा थेरैपी को कारगर नहीं बताया था। दोनों के परिणाम लगभग एक जैसे मिले हैं।
विज्ञापन


अप्रैल से जुलाई के बीच भर्ती 464 संक्रमित मरीजों को अध्य्यन में शामिल किया गया था। इसमें से 239 मरीजों को दो बार प्लाज्मा दिया गया। जबकि 229 मरीजों को दूसरे समूह में रखा जाए जिन्हें अन्य चिकित्सीय उपचार दिए गए। ठीक एक महीने बाद उन्हें प्लाज्मा दिया गया था, उनमें से 44 मरीज या तो गंभीर स्थिति में मिले या फिर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु स्थित राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने अध्य्यन में पाया है कि प्लाज्मा थेरैपी देने से मरीजों में संक्रमण के लक्षण कम जरूर हो रहे हैं। करीब सात दिन में ही इनके लक्षणों में कमी दर्ज की जा रही है।


गोवा में जारी रहेगी प्लाज्मा थेरैपी
गोवा सरकार  ने साफ कर दिया है कि वह कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरैपी को जारी रखेगी। शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि राज्य में इसके नतीजे मिले हैं। राज्य में इससे कोविड 19 मरीजों में अच्छी रिकवरी दर्ज की गई। राज्य स्तर की विशेषज्ञ समिति की सलाह पर गोवा सरकार मरीजों के लिए प्लाज्मा थेरैपी जारी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed