फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Plans to stop the Major alliance, BJP will start mission 50 percentage in UP 

महागठबंधन की काट के लिए बनाई योजना, भाजपा यूपी में शुरू करेगी मिशन 50 पर्सेंट      

Sat, 02 Jun 2018 02:02 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jun 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
Plans to stop the Major alliance, BJP will start mission 50 percentage in UP 
amit shah
यूपी में सपा-बसपा-कांग्रेस-रालोद के महागठबंधन से पार पाने के लिए भाजपा जल्द ही पूरे सूबे में -मिशन 50 पर्सेंट- अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत पार्टी लोकसभा में मिले करीब 43 फीसदी मतों को 50 फीसदी तक पहुंचाने का तानाबाना बुनेगी। चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के आर्कबिशप का विवादास्पद पत्र और देवबंद की ओर से जारी फतवा के खिलाफ संत समाज भाजपा के समर्थन में उतरेगा। इसके अलावा पार्टी कैराना और नूरपुर में मिली हार को वोट की दृष्टि से बड़ा झटका नहीं मान रही है।
विज्ञापन

 
पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने फूलपुर-गोरखपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद ही सूबे में मत प्रतिशत को 50 फीसदी तक ले जाने का तानाबाना बुनना शुरू कर दिया था। अब कैराना-नूरपुर की हार के बाद इस योजना को जल्द से जल्द अमली जामा पहनाने की पहल होगी। पार्टी की रणनीति इसके लिए नया वोट बैंक तैयार करने की है। इसके तहत जाटव- यादव के अलावा मुसलमानों की पिछड़ी जाति समेत कुछ अन्य अत्यंत पिछड़ी जाति में आधार मजबूत करने की है। 
विज्ञापन

 
पार्टी का मानना है कि कैराना-नूरपुर की हार को मीडिया तथ्यों से परे जा कर बड़ी हार के रूप में प्रचारित कर रहा है। गोरखपुर-फूलपुर की तरह ही इन सीटों पर भी भाजपा अपने समर्थकों को विरोधी दलों के समर्थकों की तुलना में बूथ तक नहीं ला पाई। चार विपक्षी दलों के एकजुट होने के बावजूद मुसलिम बहुल कैराना में जहां पार्टी को 46.5 फीसदी मत मिले, वहीं नूरपुर में बीते विधानसभा की तुलना में 4 फीसदी अधिक वोट मिले। अगर कैराना में अंतिम समय में एक मुस्लिम उम्मीदवार नहीं हटता तो तस्वीर कुछ और होती। पार्टी कैराना में थोक में जाटों-दलितों का वोट हासिल होने का भी दावा कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदान में उतरेगा संत समाज 

मुसलिम बहुल कैराना, नूरपुर और जोकीहाट में मुस्लिम उम्मीदवार जीते हैं। भाजपा को लगता है कि इस परिणाम के सहारे वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर समानांतर धुव्रीकरण कराने में सफल रहेगी। इस बीच दिल्ली के आर्कबिशप के विवादास्पद पत्र और देवबंद की ओर से जारी फतवा के खिलाफ संत समाज ने मोर्चा खोलने की घोषणा की है। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि चर्च और देवबंद ने चुनाव से पहले सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति को हवा दी। इसके जवाब में संत समाज भी हिंदुओं के बीच एकता के लिए मैदान में उतरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed