फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PK factor, now congress will give responsibility of election campaign to Priyanka

पीके का हर सुझाव मान रही है कांग्रेस, अब प्रियंका को कमान सौंपने की तैयारी

Sat, 16 Jul 2016 04:10 AM IST
अमित सरन/ अमर उजाला, इलाहाबाद
अमित सरन/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Jul 2016 04:10 AM IST
विज्ञापन
PK factor, now congress will give responsibility of election campaign to Priyanka
प्रियंका गांधी - फोटो : BBC

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की ओर से कांग्रेस को जो भी सुझाव दिए गए, पार्टी ने उसे अमली जामा पहना दिया। पीके ने जातिगत समीकरण को लेकर जो योजना बनाई, पार्टी ने उसी पर अमल किया। अब एक सुझाव पर अमल होना बाकी रह गया है और वह है प्रियंका गांधी को यूपी में प्रचार की कमान सौंपना।

विज्ञापन


मार्च के महीने में इलाहाबाद आईं सोनिया गांधी पहले ही कह चुकी हैं कि यूपी में चुनावी अभियान का आगाज 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह से होगा। माना जा रहा है कि इसी के साथ प्रियंका भी यूपी में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन


यह चर्चा माह भर पहले शुरू हो गई थी कि प्रशांत किशोर ने यूपी में ब्राह्मणों को साधने के लिए शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाने का सुझाव दिया है। साथ ही भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी केशव मौर्य को मिलने के बाद पीके ने यह सुझाव भी रखा कि किसी ओबीसी चेहरे को प्रदेश की कमान सौंपी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत किशोर फूंक-फूंक कर उठा रहे कदम

PK factor, now congress will give responsibility of election campaign to Priyanka
प्रशांत किशोर

पीके के दोनों ही सुझावों पर कांग्रेस ने अमल किया। राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष का पदभार सौंप दिया और शीला दीक्षित को भी आधिकारिक रूप से सीएम पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इन तमाम मुद्दों से इतर प्रशांत किशोर का पूरा जोर प्रियंका गांधी को प्रचार की कमान सौंपे जाने पर है। 

पार्टी जिस तरह पीके के हर सुझाव पर कदम दर कदम अमल कर रही है, उससे यही संकेत मिले रहे हैं कि जल्द ही पार्टी औपचारिक रूप से प्रियंका को प्रचार की कमान सौंपने का एलान कर देगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि टिकट बंटवारे में भी प्रशांत किशोर की ही चलेगी।

पीके का सुझाव है कि पार्टी के सिटिंग विधायकों और उन दावेदारों को सबसे पहले टिकट दिया जा, जो पिछले चुनाव में दूसरे या तीसरे नंबर पर रहे अथवा उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। सूत्रों के मुताबिक ऐसी तकरीबन 200 सीटों पर अगले माह पार्टी टिकट घोषित कर सकती है। बाकी सीटों पर टिकट देने का क्या पैमाना होगा, यह भी प्रशांत किशोर की टीम तय करेगी और इसके लिए सर्वे भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed