फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pizza delivery is possible from drone by October in India

भारत में अक्तूबर से संभव है ड्रोन से पिज्जा डिलीवरी

Wed, 18 Jul 2018 04:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 04:31 AM IST
विज्ञापन
Pizza delivery is possible from drone by October in India

आगामी अक्तूबर से ड्रोन विमान के जरिए आपके घर तक पिज्जा या समोसों की डिलीवरी शुरू हो जाने की संभावना बन गई है। नागरिक उड्डयन सचिव आरएन चौबे के अनुसार, नागरिक उड्डयन मंत्रालय सिविल कामों में उपयोग के लिए ड्रोन को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद आधार जैसे यूनिक नंबर के साथ उड़ान भरने की अनुमति देने जा रहा है। 

विज्ञापन


फिलहाल नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली 13 सदस्यीय समिति मानवरहित हवाई वाहनों के लिए नियामक दिशा-निर्देश तैयार कर रहा है। इनमें 250 ग्राम से कम के नैनो-ड्रोन पर प्रतिबंध और अंतरराष्ट्रीय सीमा से 50 किलोमीटर अंदर तक ‘नो ड्रोन जोन’ लागू करना शामिल है। फिलहाल डीजीसीए ने ड्रोन की सिविल उड़ान पर पाबंदी लगाई हुई है। 
विज्ञापन


वहीं अब जल्द ही शरीर के ऊपरी हिस्से का उपयोग करके ड्रोन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकेगा। दरअसल, वैज्ञानिकों ने एक इमर्सिव पायलटिंग सिस्टम विकसित किया है जो बगैर हाथ का उपयोग किए शरीर के ऊपरी हिस्से से ड्रोन को नियंत्रित कर सकेगा।स्विट्जरलैंड में इकोले पॉलीटेक्निक फेडेरेल डी लॉजेन (ईपीएफएल) के शोधकर्ताओं ने पाया कि शरीर के ऊपरी हिस्से की गतिविधियां हाथ की तुलना में लंबे समय तक अधिक प्रभावशाली तरीके से इसे नियंत्रित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘जर्नल पीएनएएस’ में प्रकाशित अध्ययन की मुख्य लेखक जेनिफर मिहलब्रैड ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य एक नियंत्रण विधि तैयार करना था, जिससे की उपयोगकर्ताओं को इसे नियंत्रित करने के लिए सीखने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि इससे यूजर्स को मानसिक रूप से अधिक ध्यान देने की जरूरत न पड़े। इससे वह किसी भी खोज के लिए कम समय में भी अपने कार्य को आसानी से कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed