फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Piyush Goyal informed in Rajya Sabha production of diamonds in laboratories will continue with self-regulation

Rajya Sabha: प्रयोगशालाओं में हीरों के उत्पादन से जुड़ा उद्योग स्व-नियमन के साथ जारी रहेगा, गोयल ने दी जानकारी

Fri, 07 Feb 2025 08:31 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 07 Feb 2025 08:31 PM IST
सार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को रबर किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और वामपंथी दलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्हाेने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने हितधारकों से उचित परामर्श किए बिना ही मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन
Piyush Goyal informed in Rajya Sabha production of diamonds in laboratories will continue with self-regulation
पीयूष गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रयोगशालाओं में हीरों के उत्पादन से जुड़े उद्योग के लिए अतिरिक्त विनियमन की संभावना को खारिज कर दिया। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा स्व-नियामक ढांचे के तहत यह क्षेत्र विकसित हो रहा है। गोयल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्राकृतिक हीरों के लिए ‘किम्बरली प्रक्रिया प्रमाणपत्र’ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में व्यापक रूप से स्वीकार्य है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमने जहां कहीं भी खुली छूट दी है, उद्योग विकसित हुआ है। इस क्षेत्र के लिए और अधिक विनियमन लाना उद्योग के हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रयोगशालाओं में उत्पादित हीरों और प्राकृतिक हीरों के लिए अलग-अलग प्रमाणन प्रणालियां हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में गोयल ने कहा कि भारत यूरोपीय संघ के नए व्यापार नियमों से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए यूरोपीय संघ के साथ बातचीत कर रहा है। राज्यसभा में यूरोपीय संघ के साथ व्यापार की रुकावटों पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए गोयल ने कहा कि यूरोपीय संघ ने अपने उद्योगों के लिए नए नियम पेश किए हैं। इस दौरान गोयल ने यूरोपीय बाजारों में भारतीय व्हिस्की 'इंद्री' की बढ़ती मांग का जिक्र किया।
विज्ञापन


एक अन्य सवाल के जवाब में गोयल ने कहा कि भारत का निर्यात उल्लेखनीय रूप से बढ़ रहा है और वित्त वर्ष 2024-25 में यह रिकॉर्ड 800 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।
 
रबर किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और वाम दल जिम्मेदार: गोयल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को रबर किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और वामपंथी दलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्हाेने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने हितधारकों से उचित परामर्श किए बिना ही मुक्त व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सीपीआई-एम नेता वी शिवदासन ने कम मार्जिन पर सिंथेटिक रबर के आयात और आसियान मुक्त व्यापार समझौते के कारण रबर किसानों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार आयात शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में गोयल ने कहा, माकपा समर्थन वाली कांग्रेस सरकार ने बिना किसी शर्त के आसियान, जापान और कोरिया के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। मंत्री ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों ने रबर किसानों के साथ अन्याय किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed