फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pinarayi vijayan will become the next chief minister of kerala

केरलः 72 साल के विजयन के हाथों पिछड़े 92 साल के अच्युतानंदन

Fri, 20 May 2016 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 May 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
pinarayi vijayan will become the next chief minister of kerala

केरल से माकपा पोलित ब्यूरो के अकेले सदस्य और लंबे समय तक राज्य में सीपीआई के सचिव रहे पिनरायी विजयन केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने इस रेस में पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में एलडीएफ की दोबारा वापसी कराने वाले अच्युतानंद को मात दी। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह विरुवनंतपुरम में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी की अध्यक्षता में आयोजित स्टेट पार्टी कमेटी की बैठक में 72 साल के विजयन के नाम पर मुख्यमंत्री के लिए मुहर लगी। वहीं इसकी सूचना मुख्यमंत्री की रेस में चल रहे अच्युतानंदन को भी दी गई जो कैंटोनमेंट स्थित अपने आवास से बैठक में पहुंचे। 
विज्ञापन


सीपीआई के महासचिव सीताराम येचुरी ने घोषणा करते बताया कि केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता पिनयारी विजयन ही होंगे। इसके साथ ही यह बात भी साफ हो गई है कि केरल में मुख्यमंत्री पद पर पिनरायी विजयन ही बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं मुख्यमंत्री के लिए विजयन के नाम की घोषणा होते ही एकेजी भवन पर आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का दौर शुरू हो गया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उन्होंने जीत की बधाई दी। 

वहीं बैठक में पहुंचे अच्युतानंदन इस फैसले से संतुष्ट नहीं दिखाई दिए। एक दिन पहले ही उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि अगर पार्टी चाहे तो वह मुख्यमंत्री का पद संभालने के लिए तैयार हैं। चुनावों के दौरान पार्टी का नेतृत्व करने वाले 92 साल के अच्युतानंदन को केरल में काफी लोकप्रिय माना जाता है। 

उन्हीं के नेतृत्व में गठबंधन ने राज्य की 140 सीटों में से 91 पर कब्जा जमाया। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इस बार राज्य की कमान उनके हाथों में न सौंपने का फैसला किया। वहीं इस रिपोर्ट के बाद अच्युतानंदन पार्टी की बैठक बीच में छोड़कर ही निकल आए। 

पी विजयन ने गरीबी में काटा है बचपन

pinarayi vijayan will become the next chief minister of kerala

राज्य के भावी मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन 21 मार्च 1944 को कन्नूर जिले के पिनरायी में हुआ था। गरीब मां बाप के घर में जन्मे विजयन ने काफी संघर्षों के बाद यह मुकाम तय किया। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने जीवन यापन के लिए एक हैंडलूम वर्कर के तौर पर भी काम किया। 

इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए गवर्नमेंट ब्रेनन कालेज में एडमिशन लिया। यहां से छात्र राजनीति के जरिए उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। यहां उन्होंने सीपीआई की छात्र इकाई एसएफआई को ज्वाइन कर लिया। 

यहां से केरल स्टूडेंट फेडरेशन के सचिव और अध्यक्ष पद से होते हुए वह केरल स्टेट यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष तक पहुंचे। 1970 में वह कूथुपरंबा से पहली बार विधानसभा पहुंचे। 1977 और 1991 में भी वह यहां से विधानसभा के लिए चुने गए। इसके बाद 1996 के चुनाव में वह पयन्नूर से जीतकर विधानसभा पहुंचे।

1996 से 1998 तक वह राज्य के मंत्रीमंडल में भी रहे। 1998 में उन्हें सीपीआईएम का राज्य सचिव बनाया गया। साल 2002 में उन्हें माकमा की सर्वोच्‍च इकाई पोलित ब्यूरो में शामिल कर लिया गया। इसी बीच एक दौर ऐसा भी आया जब सीपीआई ने विजयन और पूर्व मुख्यमंत्री अच्युतानंद को पोलित ब्यूरो से बाहर कर दिया, लेकिन जल्द ही उनकी वापसी हो गई। वैसे विजयन का विवादों से भी लंबा नाता रहा है। 

1998 में राज्य के ऊर्जा मंत्री रहते हुए उन पर एसएनसी लवलीन घोटाले में शामिल होने का आरोप लगा था। कनाडा की फर्म से तीन जनरेटरों की खरीद फरोख्त में 375 करोड़ के घोटाले के आरोप उन पर भ्‍ाी लगे, जिसमें सीबीआई ने नौंवे आरोपी के तौर पर उनका नाम शामिल किया। हालांकि विजयन ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया थ्‍ाा।

वहीं 2009 में भी उनका नाम उस समय विवादों में आ गया जब चेन्नई एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान उनके बैग से पिस्टल की पांच गोलियां मिली थीं। उन्हें राज्य में अच्युतानंद का विरोधी माना जाता है। पिछली एलडीएफ सरकार में भी मुख्यमंत्री के पद के लिए उनमें और अच्युतानंद में लंबी खींचतान चली थी, जिसमें अंत में वयोवृद्ध नेता विजयी रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed