{"_id":"6773b6ccdc36c0a5710d6330","slug":"pinarayi-vijayan-slams-nitish-rane-for-mini-pakistan-remark-questions-on-central-government-silence-hindi-news-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल को मिनी पाकिस्तान बताने पर विजयन ने की नितेश राणे की आलोचना, केंद्र की चुप्पी पर भी उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल को मिनी पाकिस्तान बताने पर विजयन ने की नितेश राणे की आलोचना, केंद्र की चुप्पी पर भी उठाए सवाल
Tue, 31 Dec 2024 02:48 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:48 PM IST
सार
नितेश राणे की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया न देने पर केरल के सीएम ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार पर संवैधानिक मूल्यों और मंत्री पद की शपथ का उल्लंघन का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पिनरई विजयन, नितेश राणे
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने सोमवार को महाराष्ट्र के भाजपा सांसद नितेश राणे की टिप्पणी की निंदा की। भाजपा सांसद ने केरल को मिनी पाकिस्तान था। विजयन ने नितेश राणे की इस टिप्पणी को भड़काऊ और निंदनीय बताया। केरल के सीएम ने कहा कि उन्होंने राज्य के प्रति संघ परिवार के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला है। विजयन ने संघ परिवार पर घृणा अभियानों को उपकरण के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संघ परिवार को जिन क्षेत्रों में प्रभाव हासिल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, वे उन क्षेत्रों को अलग-थलग करने का प्रयास करते हैं।
पिनरई विजयन ने नितेश राणे को घेरा
केरल के सीएम पिनरई विजयन ने अपने बयान में कहा, "महाराष्ट्र के भाजपा मंत्री नितेश राणे का केरल को मिनी पाकिस्तान बताने वाला बयान भड़काऊ और निंदनीय है। यह केरल के प्रति संघ परिवार के दृष्टिकोण को दर्शाता है। संघ परिवार को ऐसा लगता है कि वे घृणा और विभाजनकारी अभियानों के माध्यम से उन क्षेत्रों को अलग-थलग कर सकते हैं, जहां वे अपना प्रभाव स्थापित करने के लिए संघर्ष करते हैं। राणे का बयान इसी रणनीति का प्रत्यक्ष उदाहरण है।"
केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना
नितेश राणे की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया न देने पर केरल के सीएम ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार पर संवैधानिक मूल्यों और मंत्री पद की शपथ का उल्लंघन का आरोप लगाया। नितेश राणे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो मंत्री ऐसी टिप्पणी करते हैं, वे मंत्री पद संभालने के योग्य नहीं हैं।
विज्ञापन
नितेश राणे का बयान
बता दें कि रविवार को पुणे जिले में एक रैली में भाजपा नेता नितेश राणे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए केरल को मिनी पाकिस्तान बताया था। उन्होंने कहा था कि सभी आतंकवादी गांधी परिवार को वोट देते हैं। राणे ने वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की चुनावी जीत का हवाला देते हुए यह बयान दिया था। उनके इस बयान का विरोध किया। हालात को बिगड़ते देख राणे ने सोमवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि केरल भारत का हिस्सा है। उन्होंने पाकिस्तान से केवल केरल में हो रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में तुलना की थी। राणे ने कहा कि अगर पाकिस्तान में हिंदुओं के साथ जैसा व्यवहार हो रहा है, वैसे ही घटनाएं भारत में हो रही हैं, तो इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन