फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pilot car hit Sukant Majumdar car West Bengal BJP TMC

बाल-बाल बचे सुकांत मजूमदार: पायलट कार ने प्रदेशाध्यक्ष के वाहन को मारी टक्कर, भाजपा ने बताया टीएमसी की साजिश

Mon, 04 Mar 2024 12:53 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 04 Mar 2024 12:53 AM IST
सार

बंगाल भाजपा ने एक्स पर हादसे की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि मजूमदार पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस की पायलट कार कथित तौर पर टीएमसी से जुड़ी है, जो तेज गति में मजूमदार की कार से टकरा गई।

विज्ञापन
Pilot car hit Sukant Majumdar car West Bengal BJP TMC
हादसे की तस्वीर भाजपा ने एक्स पर की साझा। - फोटो : Twitter

विस्तार

पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुकांत मजूमदार एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। मजूमदार सुरक्षित हैं। उन्हें चोट नहीं आई है। दरअसल, नादिया जिले के शांतिपुर के एनएच-34 पर उनकी कार एक बस से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान पीछे चल रही पायलट कार उनकी कार से टकरा गई, जिस वजह से हादसा हो गया। मजूमदार ने कहा कि मैं तो सुरक्षित बच गया लेकिन पायलट कार में सवार तीन लोगों को चोट आई है। बता दें, मजूमदार एक फूटबॉल टूर्नामेंट कार्यक्रम से लौट रहे थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

भाजपा ने की जांच की मांग
बंगाल भाजपा ने एक्स पर हादसे की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि मजूमदार पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस की पायलट कार कथित तौर पर टीएमसी से जुड़ी है, जो तेज गति में मजूमदार की कार से टकरा गई। एक्स पर पार्टी ने आगे कहा कि बंगाल के लोगों के समर्थन के कारण मजूमदार को बचा लिया गया है। घायल सुरक्षाकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा ने हादसे की जांच की मांग की है, जिससे साफ हो सके कि हादसा महज एक इत्तेफाक था या फिर किसी की साजिश।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

पुलिस ने कहा- हादसे का कारण हाइवे पर जारी मरम्मत और जाम
हालांकि, पुलिस ने हादसे का कारण हाईवे पर जारी मरम्मत के कारण हुई भीड़ को बताया है। पुलिस ने आगे बताया कि मजूमदार एनएच-34 से कृष्णानगर की ओर जा रहे थे तो सीआईएसएफ के उनके एस्कॉर्ट वाहन ने गोबिंदपुर के पास उनकी कार को टक्कर मार दी। राणाघाट पुलिस का कहना है कि झूठ फैलान वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed