{"_id":"5f86f32a8ebc3e91b537d882","slug":"pil-in-supreme-court-seeking-directions-for-removal-of-andhra-pradesh-cm-jagan-mohan-reddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंध्र के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आंध्र के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई
Wed, 14 Oct 2020 06:42 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 14 Oct 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को सीएम पद से हटाने की मांग करते हुए दो अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इस याचिका में न्यायाधीश एनवी रमन्ना के खिलाफ सीएम जगन मोहन रेड्डी की कथित टिप्पणियों को लेकर अदालत से उन्हें हटाए जाने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Two lawyers file PIL in Supreme Court, seeking directions for removal of Andhra Pradesh CM Jagan Mohan Reddy for his alleged remarks against Justice NV Ramana, the second senior-most judge of Supreme Court.
— ANI (@ANI) October 14, 2020विज्ञापन
बता दें कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे को एक चिट्ठी लिखी थी। इस चिट्ठी में रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश और संभवत: अगले मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि वह आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के कामकाज में दखल देते हैं।
विज्ञापन
रेड्डी ने इस चिट्ठी में लिखा था, 'टीडीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से जस्टिस रमन्ना की नजदीकी जगजाहिर है। वह हाईकोर्ट की बैठकों को प्रभावित करते हैं। इसमें कुछ जजों के रोस्टर भी शामिल हैं। टीडीपी से जुड़े अहम मामलों में सुनवाई का काम 'कुछ माननीय न्यायाधीशों' को ही आवंटित किया गया है।'