{"_id":"6253dc068fca020ef7148d33","slug":"pil-filed-in-calcutta-high-court-in-hashkhali-rape-and-murder-case-of-a-minor-bengal-bjp-has-called-for-a-12-hour-bandh-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल में बवाल: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग, भाजपा ने कल बंद का आह्वान किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल में बवाल: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग, भाजपा ने कल बंद का आह्वान किया
Mon, 11 Apr 2022 01:13 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:13 PM IST
सार
बंगाल के हांसखाली में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। मृत लड़की के माता-पिता ने टीएमसी नेता के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
सीबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के हांसखाली में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां मंगलवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है, वहीं कील अनिंद्या सुंदर दास ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं इस मामले में दिया जिले के हंसखाली में तृणमूल कांग्रेस के एक जाने-माने नेता के बेटे को नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जानें क्या है मामला?
दरअसल, चार अप्रैल की रात को आरोपी ने लड़की को अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने आवास पर आमंत्रित किया था। केक काटने के बाद उसे शराब पिलाई गई फिर दुष्कर्म किया गया। बाद में पीड़िता को उसके आवास पर वापस छोड़ दिया गया। जिसे एक महिला ने आरोपी की करीबी सहयोगी बताया। लड़की जब घर लौटी तो उसने पेट में दर्द की शिकायत की और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ इन धाराओं में मामले दर्ज
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2)(G) गैंगरेप, 302 (हत्या), 204 (सबूतों के साथ छेड़छाड़) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन