फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pijush Hazarika counterattack on gaurav gogoi allegations against cm Himanta biswa sarma

Assam: 'तरुण गोगोई ज्योतिष से मिलने के लिए भी चॉपर्स से जाते थे', हिमंत पर लगे आरोपों को लेकर मंत्री का पलटवार

Sat, 10 Feb 2024 02:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 10 Feb 2024 02:15 PM IST
सार

 कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और अन्य वीआईपी लोगों के लिए गैर-सरकारी उद्देश्यों सहित हवाई यात्रा पर खर्च किए गए 58,23,07,104 रुपये बहुत ही चिंताजनक हैं। इसपर असम सरकार के प्रवक्ता ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Pijush Hazarika counterattack on gaurav gogoi allegations against cm Himanta biswa sarma
तरुण गोगोई

विस्तार

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की हवाई यात्रा पर असम सरकार द्वारा किए खर्च पर सवाल उठाया था। इसका पलटवार करते हुए असम सरकार के प्रवक्ता पियूष हजारिका ने पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की हवाई यात्रा का हवाला देते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के पूर्व नेता और राज्य के पूर्व सीएम तरुण गोगोई केवल अपने ज्योतिष से मिलने के लिए 50 किमी हेलीकॉप्टर यात्रा करते थे। 
विज्ञापन


पियूष हजारिका का कांग्रेस पर पलटवार
पियूष हजारिका ने कहा, 'मुझे स्पष्ट रूप से याद है कि कैसे पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई डंगोरिया केवल अपने ज्योतिष से मिलने के लिए गुवाहटी से जागीरोड, नालबाड़ी तक 50 किमी हेलीकॉप्टर यात्रा करते थे। कांग्रेस पार्टी ने उनकी इस यात्रा का कभी भुकतान नहीं किया। मेरी गौरव गोगोई से विनती है कि अगली बार जब वह असम के मुख्यमंत्रियों के हेलीकॉप्टर उपयोग पर बोले तो इस मुद्दे को भी जरूर उठाएं।'
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने सीएम सरमा की हवाई यात्रा पर उठाया सवाल
दरअसल, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सीएम सरमा की हवाई यात्रा पर कहा था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और अन्य वीआईपी लोगों के लिए गैर-सरकारी उद्देश्यों सहित हवाई यात्रा पर खर्च किए गए 58,23,07,104 रुपये बहुत ही चिंताजनक हैं। उन्होंने लोकसभा महासचिव को एक पत्र लिखकर कहा, 'असम सरकार द्वारा सरमा और अन्य वीआईपी लोगों की हवाई यात्रा पर 58,23,07,104 रुपये खर्च करने की हालिया रिपोर्ट बहुत ही चिंताजनक है। मैं इस पर निचली सदन में चर्चा करने की अनुमति मांगता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोगोई ने आरोप लगाया कि कुछ चार्टर्ड विमानों का इस्तेमाल असम के बाहर राजनीतिक कार्यक्रमों और शादियों में शामिल होने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया की खबरों के अनुसार कुछ चार्टर्ड विमानों का इस्तेमाल असम के बाहर राजनीतिक कार्यक्रमों और शादियों में शामिल होने के लिए किया गया, जो चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि किसी वीआईपी यात्रा पर इस तरह का खर्च अन्य राज्यों के लिए एक खतरनाक मिसाल कायम करेगा। यह मामला नैतिक शासन को बनाए रखने और भविष्य में इस तरह के दुरुपयोग को रोकने का है। इसे रोकने के लिए तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed