फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   "Physicians of Indian origin dedicated servants of humanity": Rajnath Singh

Rajnath Singh: 'भारतीय मूल के डॉक्टर केवल पेशेवर स्वास्थ्यकर्मी नहीं, मानवता के समर्पित सेवक', राजनाथ बोले

Sat, 16 Mar 2024 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 16 Mar 2024 11:07 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जीएपीआईओ के सम्मानित डॉक्टर केवल स्वास्थ्य सेवा के पेशेवर नहीं। वे मानवता के लिए समर्पित सेवक हैं, जो पचास से ज्यादा देशों में लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
"Physicians of Indian origin dedicated servants of humanity": Rajnath Singh
राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल के चिकित्सकों का वैश्विक संघ (जीएपीआईओ) के सम्मानित डॉक्टर न केवल स्वास्थ्य पेशेवर हैं, बल्कि मानवता के समर्पित सेवक हैं। ये डॉक्टर 50 से ज्यादा देशों में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को यह बात कही। 

विज्ञापन

राजनाथ सिंह जीएपीआईओ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, जीएपीआईओ के सम्मानित डॉक्टर केवल स्वास्थ्य सेवा के पेशेवर नहीं। वे मानवता के लिए समर्पित सेवक हैं, जो पचास से ज्यादा देशों में लोगों के जीवन की बेहतरी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उनकी सेवा पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका और उससे आगे रोगियों को अपना उपचार भेजने की कोई सीमा नहीं जानती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने कहा,जब हम दुनियाभर में सेवा दे रहे भारतीय मूल के डॉक्टरों की बात करते हैं तो हम समझाते हैं कि 'भारतीय मूल' शब्द का वास्तव में अर्थ क्या है। सीधे शब्दों में भारतीय मूल के लोग वे हैं, जिनके पारिवारिक वंश का भारत में पता लगाया जा सकता है, चाहे वह वंश माता-पिता, दादा-दादी या भारत में रहने वाली पीढ़ियों के माध्यम से हो। लेकिन भारतीय मूल का दायरा वंश से कहीं आगे तक फैला हुआ है। 

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय मूल के लोगों ने कॉर्पोरेट सीमाओं को पार किया है, भारतीय जड़ों, अतीत के मूल्यों, विश्वासों और आदर्शों को गले लगाया है और हमारी राष्ट्रीय पहचान को बचाया है। हम भारतीय मूल्य में विश्व को एक परिवार के रूप में मानते हैं। आप में से हर कोई विभिन्न देशों में सेवा करते हुए अन्य राष्ट्रों के लोगों को अपना बताकर हमारे लोकाचार का उदाहरण पेश कर रहे हैं। ये भारतीय मूल्य हैं, जो हमारे आचरण और चरित्र में गहराई से समाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed