{"_id":"59422e694f1c1be3178b457f","slug":"photos-of-rss-icons-find-place-in-mumbai-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई सचिवालय ऑफिस में लगीं हैं RSS प्रमुखों की तस्वीरें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई सचिवालय ऑफिस में लगीं हैं RSS प्रमुखों की तस्वीरें
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
RSS) founder Dr Keshav Baliram Hedgewar and former chief Madhav Sadashiv Golwalkar
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुखों की तस्वीरों को मुंबई सचिवालय की दीवारों पर जगह दी जाती है।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक आरएसएस के संस्थापक डॉ केशव बलराम हेडगेवार और पूर्व प्रमुख माधव सदाशिव गोलवलकर की तस्वीरों को फाइनेन्स मिनिस्टर सुधीर मुनगंटीवार के कार्यालय की दीवार पर सजाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में प्रशासन विभाग ने एक राष्ट्रीय संकल्प पत्र जारी किया था जिसमें राष्ट्रीय नेताओं और प्रतीकों के नामों की जानकारी दी गई थी, और कहा गया था कि जिनकी तस्वीरें सरकारी कार्यालयों में लगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सूची में दो आरएसएस पूर्व प्रमुखों के नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। मामले में मिनिस्टर मुनगंटीवार ने कहा कि वह अपने कार्यालय की दीवार में लगी फोटो के बारे में नहीं जानते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि किसी ने मुझे आरएसएस नेताओं लगी तस्वीरों को दिखाया था। उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि कार्यालय के कर्मचारियों ने ऑफिस की दीवारों पर लगा दिया हो।
मामले में मुख्य सचिव सुमित मलिक ने कहा कि मैं इस मामले की जांच करूंगा। बता दें कि इस साल जनवरी में शिक्षा विभाग ने ग्रामीण इलाकों के सरकारी कार्यालयों और सरकारी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया था कि देवताओं या धार्मिक आराधनाओं और धार्मिक ग्रंथों की तस्वीरें को शामिल किया जा सकता है।