{"_id":"5dc3b7aa8ebc3e5b764cbc76","slug":"photograph-of-tape-on-spicejet-broken-window-becomes-viral-people-fiercely-took-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइसजेट की टूटी खिड़की पर लगे टेप की फोटो हुई वायरल, लोगों ने जमकर ली क्लास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्पाइसजेट की टूटी खिड़की पर लगे टेप की फोटो हुई वायरल, लोगों ने जमकर ली क्लास
Thu, 07 Nov 2019 07:34 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 07 Nov 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हाल ही में एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के एक विमान की एक तस्वीर वायरल हुई है। जिसके कारण विमानन कंपनी को काफी शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी है। दरअसल, कंपनी के एक विमान की खिड़की के टूटे कांच पर चिपके हुए टेप वाली यह तस्वीर एक यात्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की दी थी। तस्वीर इंटरनेट पर अपलोड होते ही वायरल होने लगी और इसी के चलते सोशल मीडिया यूजर्स ने कंपनी की क्लास लगा दी। मामला इतना बढ़ा कि कंपनी को सफाई पेश करनी पड़ गई।
विज्ञापन
हरिहरन नाम के शख्स ने शेयर की थी फोटो
ट्वीटर पर इस फोटो को हरिहरन शंकरन नाम के शख्स ने शेयर किया था। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए स्पाइस जेट के विमानों में यात्रियों की सुरक्षा के बारे में सवाल उठाया था। हरिहरन पांच नवंबर को मुंबई से दिल्ली की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने अपना टिकट स्पाइस जेट के विमान में बुक कराया था।
विज्ञापन
जब वह अपनी सीट पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके पास वाली सीट की खिड़की का कांच टूटा हुआ है और उसमें कामचलाऊ टेप लगाया गया है। तब उन्होंने इसकी फोटो लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गई। इसके बाद लोगों ने स्पाइस जेट पर तरह-तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
Spicejet flight SG8152 (VT-SYG) Mumbai to Delhi flying (5 Nov 2019) with a broken window stuck with cello tape. Isn't it a major safety concern? Anyone listening?@flyspicejet @DGCAIndia pic.twitter.com/8gflCyEBcT
— Hariharan Sankaran (@mahamosam) November 5, 2019
मामला तूल पकड़ने के बाद स्पाइस जेट ने दी सफाई
इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि स्पाइस जेट को ही इस पर अपनी सफाई पेश करनी पड़ी। कंपनी ने कहा कि नमस्ते हरिहरन, स्पाइसजेट के लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, एयरलाइन सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकती। इस मामले का संज्ञान ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित अफसर-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।