फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Phones coming from abroad for Adhir Ranjan, saying open the letter box

अजब मामला: अधीर रंजन के लिए विदेशों से आ रहे फोन, जल्दी खोलो लेटर बॉक्स, नहीं तो देर हो जाएगी 

Thu, 23 Dec 2021 11:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 23 Dec 2021 11:21 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद के निजी सचिव प्रदीप्तो राजपंडित को ये फोन कॉल आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में लिखित में शिकायत दी है।
 

विज्ञापन
Phones coming from abroad for Adhir Ranjan, saying open the letter box
कांग्रेस नेता अधीर रंजन - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के घर कथित तौर पर विदेशों से फोन आ रहे हैं और फोन करने वाला घर के बाहर लगे लेटर बॉक्स को खोलने के लिए कहता है। हालांकि, हर बार यह खाली मिलता है। कांग्रेस सांसद के निजी सचिव प्रदीप्तो राजपंडित को ये फोन कॉल आ रहे हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में लिखित में शिकायत दी है।

विज्ञापन


विदेशों से आ रहे फोन 
पत्र में राजपंडित ने पुलिस को लिखा, '21 दिसंबर को रात 8:09 पर मुझे एक अज्ञात नंबर से अमेरिका से (ट्रूकॉलर के मुताबिक) कॉल आया। फोन करने वाले ने हिंदी में कहा कि साउथ एवेन्यू लेन के बंगला नंबर 4 के लेटर बॉक्स को तुरंत खोलो। जांचने पर लेटर बॉक्स में कुछ नहीं मिला। 2:28 पर एक कॉल रिपब्लिक ऑफ साइप्रस से आया। इस व्यक्ति ने भी अपनी पहचान नहीं बताई और लेटरबॉक्स चेक करने को कहा। इस बार भी हमें सर के बंगले पर लेटर बॉक्स में कुछ नहीं मिला। 
विज्ञापन


सांसद के निजी सचिव ने आगे कहा, दो अन्य फोन कॉल जर्मनी और अमेरिका से आए। इस बार भी दूसरी तरफ से शख्स लगातार कहता रहा कि जल्दी कीजिए नहीं तो बहुत देर हो जाएगी और फिर फोन काट दिया। राजपंडित ने पुलिस से कहा है कि नई दिल्ली में साउथ एवेंन्यू बंगला नंबर 4 में अधीर रंजन चौधरी और उनका परिवार रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से जांच की मांग करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरे पास उपलब्ध ब्यौरा मैं साझा कर रहा हूं। प्लीज इस मामले की सख्ती से जांच कीजिए और जरूरी कदम उठाइए। आपसे अनुरोध है कि कृपया इस बंगले क्षेत्र के लिए विशेष रूप से सतर्क रहें और अधीर सर और उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा और सुरक्षा प्रदान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed