माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने की पीएम मोदी से मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष और ट्रस्टी और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। बिल गेट्स अपने तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं।
बिल गेट्स से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, बिल गेट्स के साथ अद्भुत बैठक। विभिन्न विषयों पर उनके साथ बातचीत करने में हमेशा आनंद आता है। अपने अभिनव उत्साह और जमीनी स्तर के काम के माध्यम से, वह हमारे ग्रह को एक बेहतर जगह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
Prime Minister Narendra Modi tweets, "Wonderful meeting with Bill Gates. Always a delight to interact with him on various subjects. Through his innovative zeal and grassroots level work, he is passionately contributing towards making our planet a better place." https://t.co/WQD2jmxPdL pic.twitter.com/AZ73hJacCP
— ANI (@ANI) November 18, 2019
इस से पहले बिल गेट्स ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। बिहार की तारीफ करते हुए गेट्स ने कहा था कि बिहार के मुकाबले बहुत ही कम जगहें ऐसी हैं जिन्होंने गरीबी और बीमारी के खिलाफ अधिक प्रगति की है।
बिल गेट्स ने कहा कि पिछले 20 वर्ष में बहुत ही कम जगहों ने बिहार की तुलना में गरीबी और बीमारी के खिलाफ अधिक प्रगति की है। बिहार में आज जन्म लेने वाले एक शिशु में अपने 5वें जन्मदिन तक पहुंचने की संभावना, दो दशक पहले जन्मी उनकी मां की तुलना में दो गुना से अधिक है।
उन्होंने कहा कि अब हमें यह सुनिश्चित करना है कि सभी बच्चे स्वस्थ होकर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम हों और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमारा फाउंडेशन राज्य सरकार के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की मौजूदगी में बिल गेट्स से मुलाकात के दौरान नीतीश ने कहा कि हम, लोक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, सामुदायिक स्तर पर जन-व्यवहार परिवर्तन, स्वास्थ्य, पोषण एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में अभिनव प्रयास को बढ़ाने में बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सहभागिता से बहुत खुश हैं।