फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Phalodi betting market predict about rajasthan and madhya pradesh elections

चुनाव की सटीक भविष्यवाणी करने वाले 'फलोदी' की इस बार ये है राय

Sun, 09 Dec 2018 03:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Sun, 09 Dec 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
Phalodi betting market predict about rajasthan and madhya pradesh elections
election 2018

हाल ही देश में पांच राज्यों के चुनाव सम्पन्न हुए हैं। अब बस नतीजों का इंतजार है लेकिन नतीजे जारी होने से पहले ही भविष्यवाणी शुरू हो गई है। तमाम एजेंसी एक्जिट पोल कर रही हैं।  मगर इन सबके बीच में एक ऐसा बाजीगर भी है जो ऐसी सटीक चुनावी भविष्यवाणी करता है कि अब तक उसकी की गई कोई भी भविष्यवाणी गलत साबित नहीं हुई है। दुनिया इसे 'फलोदी' के सट्टा बाजार के नाम से जानती है। 

विज्ञापन


इस सट्टा बाजार के पास पांचों विधानसभा चुनाव से जुड़ी सारी जानकारियां मौजूद हैं। सिर्फ इतना ही नहीं यह पूरे दावे के साथ बताता है कि इसबार चुनाव में सत्ता किस पार्टी के पास जाने वाली है। बता दें इस बार 'फलोदी सट्टा बाजार' में राज्य में कांग्रेस की वापसी का दावा किया गया है।
विज्ञापन


इस बार बाजार के सट्टेबाजों ने यह भविष्यवाणी की है कि राजस्थान में एकबार भी सरकार में बदलाव देखने के मिलेगा। फलोदी के ही एक और सट्टेबाज ने कांग्रेस के पक्ष में ही भविष्यवाणी की है और कांग्रेस को 120-122 सीटें मिलने का अंदेशा लगाया है। उधर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में महज 56 से 58 सीटें जीतने की भविष्यवाणी की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

फलोदी के सट्टेबाजों का दावा है कि उनके आंकड़े कभी फेल नहीं होते है। इसीलिए राजस्थान के आंकड़े बताने के बाद इन बाजीगरों ने दूसरे राज्यों के नतीजों के बारे में भी भविष्यवाणी की है, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से हुई। बातचीत के दौरान फलोदी के सट्टेबाजों ने मध्य प्रदेश के जो आंकड़े बताए वो चौंकाने वाले थे।

सट्टाबाजार का दावा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 119 से 121 सीट मिलने वाली है, जबकि भाजपा को 95 से 97 सीट मिलने का अनुमान है, यानी सट्टाबाजार मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार की भविष्यवाणी कर रहा है। यदि सट्टा बाजार का दावा सही साबित हुआ तो राजस्थान और एमपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

वहीं छत्तीसगढ़ की तस्वीर थोड़ी बदली दिखाई दी। दो राज्यों में कांग्रेस के पक्ष में भविष्यवाणी के बाद सट्टा बाजार के तेवर थोड़े अलग नजर आए। यहां पर सट्टा बाजार भाजपा और कांग्रेस दोनों को 41 से 43 सीटें दे रहा है। मतलब कि सरकार बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों को बैसाखी की जरूरत पड़ेगी।

वहीं तेलंगाना में इस बार TRS दोबारा सत्ता में वापसी करने वाली है। सट्टा बाजार की मानें तो तेलंगाना में कांग्रेस और टीडीपी को जोरदार झटका लगने वाला है। इस बार तेलंगाना में टीआरएस 59 से 61 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। 11 तारीख को नतीजे आएंगे। फलोदी के सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के मुताबिक चुनावी नतीजों में भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। उधर कांग्रेस की के लिए पांच राज्यों के ये चुनाव जीवनदान साबित हो सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed