फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pfizer will give vaccine directly to Center Moderna also denied to states

टीकाकरण: फाइजर सीधे केंद्र को देगी टीका, मॉडर्ना का भी राज्यों को इनकार

Tue, 25 May 2021 03:20 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 May 2021 03:20 AM IST
सार

  • पंजाब, तेलंगाना के बाद दिल्ली को भी किया मना, केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया

विज्ञापन
Pfizer will give vaccine directly to Center Moderna also denied to states
फाइजर वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना का टीका बनाने वाली अमेरिकी कंपनियां फाइजर और मॉडर्ना सीधे केंद्र सरकार को अपना टीका देंगी। फाइजर ने सेामवार को कहा, देश में टीकाकरण अभियान का संचालन उनका अंदरूनी मामला है। हम इसमें राज्य सरकारों के साथ कोई लेनदेन नहीं करेंगे। फाइजर सीधे केंद्र सरकार को टीका देगी। वहीं तेलंगाना और पंजाब को मना करने के बाद मॉडर्ना ने दिल्ली को भी टीका देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा, हमने मॉडर्ना से टीका खरीदने की पेशकश की थी लेकिन कंपनी ने साफ इनकार कर दिया। कंपनी टीके की खरीदफरोख्त के लिए सीधे केंद्र से बात करने की इच्छुक है। मायापुरी के ऑक्सीजन संयंत्र का दौरा करने पहुंचे केजरीवाल ने कहा, हम केंद्र से अपील करते हैं कि वह विदेश से टीका आयात करे और राज्यों में वितरित करे। हम पहले ही काफी समय गंवा चुके हैं। युद्धस्तर पर लोगों को टीका लगाने के लिए हमें खुराकों की जरूरत है। इससे पहले पंजाब में टीकाकरण के नोडल अधिकारी विकास गर्ग ने रविवार को बताया था कि मॉडर्ना ने उन्हें टीका देने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


16 कंपनियां कोवाक्सिन बनाने की इच्छुक, केंद्र बात करे: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, देश में 16 कंपनियां हैं जो कोवाक्सिन बनाना चाहती हैं। भारत बायोटेक ने दो के साथ करार भी किया है। हम केंद्र से अपील करते हैं कि वह सभी 16 कंपनियों से बात करें और टीका बनाने का ऑर्डर दें। ताकि जरूरत के आधार पर खुराकें उपलब्ध हों। अमेरिका और ब्रिटेन से हमें सीखना होगा कि टीकाकरण ही एकमात्र रास्ता है कोरोना से बचने का।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के पास ब्लैक फंगस की दवाएं, इंजेक्शन भी नहीं
केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली सरकार के पास ब्लैक फंगस के इलाज के लिए दवाएं और इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। हमें प्रत्येक मरीज के लिए रोजाना कम से कम चार इंजेक्शन चाहिए। केंद्र की ओर से इंजेक्शन दिए जाने के बावजूद किल्लत है। हमें रोज 2000 वायल की जरूरत है जबकि 400-500 ही मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed