फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pfizer says, Phase 3 study of COVID19 vaccine candidate met all primary efficacy endpoints

Covid-19 Vaccine: फाइजर का दावा, संभावित वैक्सीन ने दिखाया 95 फीसदी प्रभाव

Wed, 18 Nov 2020 09:57 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 18 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Pfizer says, Phase 3 study of COVID19 vaccine candidate met all primary efficacy endpoints
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर सर्वाधिक संभावित वैक्सीन कैंडिडेट्स में से एक अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर इंक की वैक्सीन को लेकर कंपनी ने बड़ा दावा किया है। कंपनी ने कहा है कि हमारी कोविड-19 वैक्सीन के तीसरे चरण का अध्ययन सभी प्रमुख बिंदुओं पर खरा उतरा है। अध्ययन में कोविड-19 के 170 पुष्ट मामलों तक पहुंचा। वैक्सीन कैंडिडेट बीएनटी163बी2 ( BNT162b2 ) पहली खुराक के 28 दिन बाद 95 फीसदी प्रभावी शुरुआत दिखाई।

विज्ञापन

 

विश्व की अग्रणी दवा निर्माता कंपनी फाइजर और बायो-एनटेक ने बुधवार को कहा कि उनके द्वारा बनाया जा रहा कोविड-19 का संभावित टीका 95 प्रतिशत तक प्रभावी है और यह 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर भी कारगर है। फाइजर के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ अल्बर्ट बुर्ला ने कहा कि प्रतिदिन दुनिया में सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं और हमें तत्काल एक प्रभावी टीके की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुर्ला ने कहा, 'इस अध्ययन के नतीजों से आठ महीने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव आया है। हम इस घातक महामारी का अंत करने के लिए टीके के निर्माण में लगे हैं। हम विज्ञान की गतिसे चल रहे हैं और अब तक एकत्र किये गए सभी आंकड़ों को विश्व भर के नियामकों से साझा कर रहे हैं।'


फाइजर और बायो-एनटेक ने कहा कि उन्होंने कोविड-19 के एमआरएनए आधारित संभावित टीके ‘बीएनटी 162बी2’ के तीसरे चरण का अध्ययन पूरा कर लिया है। वर्तमान अनुमान के आधार पर कंपनियों को उम्मीद है कि वह वैश्विक स्तर पर 2020 तक टीके की पांच करोड़ खुराक का उत्पादन कर लेंगी और 2021 के अंत तक यह उत्पादन एक सौ तीस करोड़ खुराक तक पहुंच सकता है। इससे दो दिन पहले मॉडर्ना कंपनी ने घोषणा की थी उसके द्वारा बनाया जा रहा टीका 94.5 प्रतिशत तक प्रभावी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed