फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pfizer offers to supply its COVID19 vaccine to Indian government at not for profit price

कोरोना : फाइजर ने किया एलान, भारत को बिना मुनाफा कमाए देगी वैक्सीन

Thu, 22 Apr 2021 09:13 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 22 Apr 2021 09:13 PM IST
सार

  •  अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी फाइजर ने  टीकाकरण कार्यक्रम के लिए अपने टीके को बिना लाभ वाले मूल्य पर उपलब्ध कराने की पेशकश की है

विज्ञापन
Pfizer offers to supply its COVID19 vaccine to Indian government at not for profit price
pfizer vaccine - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दवा बनाने वाली अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी फाइजर ने गुरुवार को कहा कि उसने भारत में सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम के लिए अपने टीके को बिना लाभ वाले मूल्य पर उपलब्ध कराने की पेशकश की है। कंपनी ने कहा है कि वह देश में टीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सरकार के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


कंपनी ने यह भी कहा कि महामारी के दौरान वह फाइजर-बॉयोनेट कोविड-19 एमआरएनए टीका केवल सरकारी अनुबंधों के जरिये आपूर्ति करेगी। फाइजर के प्रवक्ता ने ई-मेल के जरिए पूछे गए सवाल के जवाब में ‘पीटआई आई-भाषा’ से कहा कि कंपनी देश में सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम में उपयोग के लिये फाइजर और बॉयोएनटेक टीका उपलब्ध कराकर सरकार के साथ काम करते रहने को पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि जैसा कि पूर्व में कहा गया है, फाइजर सरकार को उसके टीकाकरण कार्यक्रम में पूरा समर्थन देगी और केवल सरकारी अनुबंधों के जरिये ही कोविड-19 टीका उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed