फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PFI raids ATS custody of 5 accused extended till Oct 3 agency says links to Al Qaeda other outfits need probe

PFI Raids: पांच आरोपियों की ATS हिरासत तीन अक्टूबर तक बढ़ाई गई, नांदेड़ से एक और पीएफआई कार्यकर्ता गिरफ्तार

Mon, 26 Sep 2022 11:00 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Sep 2022 11:00 PM IST
सार

अदालत ने पांचों आरोपियों की एटीएस हिरासत तीन अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी है। अदालत ने यह भी कहा है कि जांचकर्ताओं की 14 दिन की हिरासत की मांग उचित नहीं है।  

विज्ञापन
PFI raids ATS custody of 5 accused extended till Oct 3 agency says links to Al Qaeda other outfits need probe
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी के नेतृत्व में कई एजेंसियों ने देशभर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान सौ से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। महाराष्ट्र एटीएस ने राज्य से 20 लोगों को हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन


एटीएस ने आज यहां एक अदालत को बताया कि वह पकड़े गए आरोपियों में से पांच के अलकायदा और इस्लामिक स्टेट समेत अन्य संगठनों से संबंधों की जांच करना चाहती है। एटीएस ने कहा कि वह इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की भी जांच करना चाहती है। 
विज्ञापन


एटीएस ने कहा कि उसने एक आरोपी से कुछ साहित्य और 'हू किल्ड करकरे' नामक किताब बरामद की है और उसका लैपटॉप और फोन जब्त किया है। अदालत ने पांचों आरोपियों की एटीएस हिरासत तीन अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दी है। अदालत ने यह भी कहा है कि जांचकर्ताओं की 14 दिन की हिरासत की मांग उचित नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने, समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया गया है। एटीएस ने पांचों आरोपियों की पिछली रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को उन्हें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए.एम. पाटिल की अदालत में पेश किया। 

पीएफआई का एक और कार्यकर्ता गिरफ्तार
वहीं दूसरी ओर सोमवार महाराष्ट्र एटीएस ने मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़ से पीएफआई के एक और कार्यकर्ता मोहम्मद अबेद अली मोहम्मद महबूब अली (40) को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए पीएफआई कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

अधिकारी ने बताया कि अली को विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और राज्य के खिलाफ कुछ अपराध करने की साजिश रचने के लिए आईपीसी की धाराओं और यूएपीए के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। 


22 सितंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नेतृत्व में की एजेंसियों ने एकसाथ 15 राज्यों में बड़े पैमाने पर छापेमारी की थी। इस दौरान पीएफआई के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed