फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संघर्ष के दिनों में स्मृति ने बर्गर शॉप में किया था काम, अब पीएफ सर्टिफिकेट होगा नीलाम

Tue, 04 Jun 2019 01:54 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 04 Jun 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
PF certificate of Smriti Irani to be auctioned, when she was burger joint worker
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : File Photo

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 1990 के दशक में मुंबई के बांद्रा में एक दिग्गज फास्ट फूड कंपनी मैकडॉनल्ड में काम करती थीं। मुंबई में संर्घष के समय वह स्मृति मल्होत्रा के नाम से जानी जाती थीं। इस नौकरी से पहले उन्हें एयर हॉस्टेस की नौकरी के इंटरव्यू में रिजेक्ट कर दिया गया था। उनसे कहा गया था कि उनकी "पर्सनालिटी ज्यादा अच्छी नहीं है"। 

loader

PF certificate of Smriti Irani to be auctioned, when she was burger joint worker
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : File Photo
अब ईरानी की फास्ट फूड की कंपनी में नौकरी का प्रोविडेंट फंड (पीएफ) सर्टिफिकेट जल्द ही नीलाम किया जाएगा। इससे जो पैसे आएंगे उन्हें महिला कारिगरों के एक समूह को दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PF certificate of Smriti Irani to be auctioned, when she was burger joint worker
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : File Photo
ये नीलामी कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (TEXPROCIL) द्वारा कराई जा रही है। केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जिन महिला कारीगरों के समूह को नीलामी से मिलने वाले पैसे दिए जाएंगे, उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
PF certificate of Smriti Irani to be auctioned, when she was burger joint worker
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : File photo
यह सब टेक्सप्रोसिल और ईरानी के बीच 1990 के दशक के उनके मैकडॉन्ल्ड में की गई नौकरी पर बातचीत के बाद शुरू हुआ था। उस वक्त ईरानी को हर महीने 1800 रुपये वेतन मिलता था। यहां काम करने के बाद उन्होंने टेलीविजन का रुख किया था। 
विज्ञापन
PF certificate of Smriti Irani to be auctioned, when she was burger joint worker
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : File Photo
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में काम करने से ईरानी एक जाना पहचाना चेहरा बन गईं। इसके बाद उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके पीएफ खाते में पैसा आज भी उसी तरह पड़ा हुआ है। मुंबई स्थित टेक्सप्रोसिल के एक सदस्य ने पहचान ना बताने की शर्त पर कहा कि वह पीएफ सर्टिफिकेट को खुद ढूंढ रहे हैं। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed