फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol pump worker beaten to death in Hyderabad

UPI Payment Dispute: यूपीआई भुगतान के झगड़े में पेट्रोल पंपकर्मी की पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Wed, 08 Mar 2023 06:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 08 Mar 2023 06:54 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कैशियर से  ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही थी। कैशियर ने कैश मांगा, जिसको लेकर उनके बीच बहस हो गई। आरोपी युवकों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Petrol pump worker beaten to death in Hyderabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हैदराबाद में तीन युवकों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटकर मार डाला। पुलिस के अनुसार, कार में सवार लोग पेट्रोल पंप पर गए और भुगतान को लेकर कर्मियों से उनकी बहस हो गई। कार सवार यूपीआई से भुगतान करना चाहते थे, लेकिन कर्मचारी ने कहा कि यूपीआई भुगतान काम नहीं कर रहा। नकद भुगतान कर दें। इस पर नशे में धुत युवकों ने कर्मचारी संजय से मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कैशियर से  ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही थी। कैशियर ने कैश मांगा, जिसको लेकर उनके बीच बहस हो गई। आरोपी युवकों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित ने बचने के लिए दौड़ लगा दी, लेकिन उन्होंने कैशियर को गिरा लिया और मारपीट की। जब वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें कथित तौर पर पेट्रोल पंप पर तीन आरोपी मृतक के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस ने कहा कि कर्मचारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नरसिंगी थाने में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed