फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol, diesel prices are still rising, they would run the real reason

अभी और बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, ये होंगे असली कारण

Fri, 06 Jan 2017 03:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
Petrol, diesel prices are still rising, they would run the real reason
हाल ही में हुई पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी इस साल भी रहने की आशंका है, जिससे आपके घर का बजट काफी बिगड़ सकता है। दिसंबर से लेकर के अभी तक पेट्रोल के दामों में तीन बार और डीजल के दाम में दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है। नए साल की शुरूआत भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन


तब पेट्रोल के दाम में 1 रुपये 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 0.97 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। ओपेक देशों द्वारा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी करने के कारण इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम काफी ज्यादा बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


इराक-साउदी अरब ने लगाया प्रीमियम सरचार्ज

भारत को 40 फीसदी कच्चा तेल एक्सपोर्ट करने वाले इराक और साउदी अरब ने एशियाई देशों और यूएस में आपूर्ति करने पर प्रीमिय सरचार्ज लगा दिया है। इससे कच्चे तेल को खरीदने के लिए भारत को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। डॉलर की गिरती कीमत से भी अर्थव्यवस्था पर काफी बोझ पड़ने की उम्मीद है। भारत इन दोनों देशों से करीब 80 फीसदी तेल इंपोर्ट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Petrol, diesel prices are still rising, they would run the real reason
2020 तक कीमतों में बढ़ोतरी रहने का अनुमान

नोटबंदी से अर्थव्यवस्था में आई मंदी, रुपए की गिरती कीमत और तेल के उत्पादन में कटौती होने से 2020 तक इनके दाम कम होने की संभावना काफी कम है। पहले से नोटबंदी के कारण चौतरफा आलोचना का शिकार हुई मोदी सरकार के अन्य सुधारों से जुड़े कार्यक्रम पर भी असर पड़ सकता है।

अगर पेट्रोल-डीजल के दाम यू हीं बढ़ते रहे, तो आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। अभी कच्चे तेल के एक बैरल की कीमत 60 डॉलर है, जो कि 2018 से 2020 तक 112 डॉलर तक पहुंच सकती है।

सरकार को कम करनी पड़ सकती है एक्साइज ड्यूटी  

अगर तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई तो मोदी सरकार को एक्साइज ड्यूटी को कम करना होगा जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रह सकें और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में इसका ज्यादा असर न पड़े। 2015-16 में कच्चे तेल के दाम कम रहने से सरकार को तेल बिल पर काफी बचत हुई थी,

जिससे उसने कई सारे विकास से जुड़े कार्यक्रमों को शुरू किया था। अगर तेल के दाम बढ़ते हैं, तो सरकार को काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा और जनता को पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एलपीजी सिलेंडर पर दी जा रही सब्सिडी में काफी कटौती करनी पड़ेगी। इससे घर का बजट बिगड़ने की काफी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed