फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   petrol diesel price hike soon

पेट्रोल-डीजल फिर होगा महंगा, जानिए अहम वजह क्या है?

Wed, 04 May 2016 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
petrol diesel price hike soon
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की मार फिर से ग्राहकों पर पड़ सकती है। पिछले सप्ताह की तुलना में इस बार कच्चे तेल की कीमत करीब दो डॉलर प्रति बैरल बढ़ गई है। इसका असर घरेलू बाजार में पड़ सकता है। पिछले सप्ताह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। 

विज्ञापन


भारतीय बॉस्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 3 मई को को 43.05 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत पेट्रोलियम नियोजन और विश्‍लेषण प्रकोष्‍ठ  (पीपीएसी) के आंकड़ो के अनुसार भारतीय बॉस्‍केट के कच्‍चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 43.05 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। रुपये के संदर्भ में, भारतीय बास्‍केट के कच्‍चे तेल की कीमत 3 मई को 2852.72 रुपये प्रति बैरल हो गई। पिछले सप्ताह पीपीएसी की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में कच्चे तेल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 41.08 डॉलर थी।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह पेट्रोल की कीमतों में जहां 1.06 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, वहीं डीजल पर 2.94 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। बढ़ी हुई कीमतें शनिवार आधी रात से लागू हो गई थी। नई दरों के अनुसार दिल्ली में अब पेट्रोल 61.13 की बजाय 62.19 रुपये प्रति लीटर और वहीं एक लीटर पेट्रोल के लिए 48.01 की जगह 50.95 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इसी महीने की 16 अप्रैल को पेट्रोल के दाम में 0.74 पैसे और डीजल में 1.30 रुपये की कमी की गई थी। आईओसी ने बताया कि पेट्रोलियम के अंतरराष्ट्रीय उत्पाद मूल्य और रुपये तथा अमेरिकी डॉलर के एक्सचेंज रेट के वर्तमान स्तर के कारण यह बढ़ोतरी करनी पड़ी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed