फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Petrol Diesel Price : Congress leader randeep surjewala congratulated countrymen for teaching lesson, told Center Govt if want to reduce price, then do it completely

पेट्रोल-डीजल : कांग्रेस ने केंद्र से कहा- दाम घटाने हैं तो पूरे घटाओ, सबक सिखाने के लिए देशवासियों को दी बधाई

Thu, 04 Nov 2021 03:26 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 04 Nov 2021 03:26 AM IST
सार

उपचुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने अगले ही दिन दिवाली के तोहफे के तौर पर पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क घटाने का एलान किया है।

विज्ञापन
Petrol Diesel Price : Congress leader randeep surjewala congratulated countrymen for teaching lesson, told Center Govt if want to reduce price, then do it completely
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्र सरकार की पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए इसे चुनावी हार से जोड़ा है। पार्टी कहना है कि टैक्सजीवी मोदी सरकार को सबक सिखाने के लिए देशवासियों को बधाई। महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदीनॉमिक्स के जुमले समझिए। इस साल 2021 में पेट्रोल के दाम 28 रुपये और डीजल के दाम 26 रुपये तक बढ़ाए गए। देश में 14 सीटों पर उपचुनाव हारते ही पेट्रोल और डीजल के रेट को क्रमश: 5 और 10 रुपये घटाना भी प्रधानमंत्री का दिवाली का तोहफा बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3.56 रुपये लीटर थी। जबकि मोदी सरकार में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये है जिसमें से पांच रुपये कम करने पर यह 27.90 रुपये लीटर हो जाती है। वहीं डीजल पर अभी एक्साइज ड्यूटी 31.80 रुपये है जिसमें  से 10 रुपये कम करने पर यह 21.80 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी जुमले नहीं चलेंगे, जो आपने बढ़ाया, वो सारा घटाओ। सुरजेवाला ने आगे कहा कि प्रजातंत्र में 'वोट की चोट' से जनता ने भाजपा को सच का आईना दिखा दिया।
विज्ञापन

 

दिवाली का तोहफा: पेट्रोल पांच डीजल हुआ दस रुपये सस्ता
केंद्र सरकार ने उपचुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए अगले ही दिन दिवाली के तोहफे के तौर पर पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क घटाने का एलान किया है। इसके बाद ही यूपी समेत आठ राज्यों ने भी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कटौती की घोषणा कर महंगाई से त्रस्त जनता को दोहरी राहत दी है। यूपी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम प्रति लीटर कुल 12 रुपये कम कर दिए हैं।

कटौती बृहस्पतिवार से लागू होगी। सरकार की दलील है कि डीजल में कटौती से किसानों को रबी फसल में बड़ी राहत मिलेगी। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि राज्यों को भी वैट की दरों में कमी करके लोगों की मदद करनी चाहिए। इसके बाद ही कर्नाटक, गोवा, असम, त्रिपुरा और मणिपुर ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में सात-सात रुपये कटौती कर दी। यूपी ने पेट्रोल की कीमत 7 रुपये और डीजल की 2 रुपये घटाई है। जबकि, उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोल पर वैट में दो रुपये की कमी की है। हिमाचल प्रदेश भी दाम घटाएगा।

ऐसे मिलेगी राहत...

  पेट्रोल डीजल
बेस कीमत 47.28 49.36
फ्रेट लागत 0.30 0.28
उत्पाद शुल्क 27.90 21.80
डीलर कमीशन 3.90 2.61
वैट 25.31 14.37
दिल्ली में कीमत 105.04 88.42
(आंकड़े : रुपये प्रति लीटर के हिसाब से)



सरकार ने पहली छमाही में कमाए 1.71 लाख करोड़
सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पाद शुल्क के रूप में चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 1.71 लाख करोड़ कमाए। यह आंकड़ा 2020-21 की समान छमाही के 1.28 लाख करोड़  से 33% ज्यादा है, जबकि महामारी पूर्व स्तर के मुकाबले 79% ज्यादा है। उस दौरान सरकार ने उत्पाद शुल्क के रूप में 95,930 करोड़ रुपये कमाए।

2.10 लाख करोड़ घटेगी कमाई
केंद्र की पेट्रोल पर पांच और डीजल पर 10 रुपये की कटौती से सरकारी खजाने पर करीब 2.10 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। पेट्रोल डीजल पर सीमा शुल्क में एक रुपये की कटौती से लगभग 14 हजार करोड़ रुपये सरकारी खजाने से जाते हैं।

सितंबर से अब तक पेट्रोल 8.85 व डीजल 10.15 रुपये महंगा

सितंबर 28 से अब तक 27 बार हुई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 8.85 रुपये और 24 सितंबर के बाद से अब तक 30 बार बढ़ोतरी से डीजल 10.15 रुपये महंगा हुआ है। इससे पहले 4 मई से 17 जुलाई के बीच पेट्रोल 11.44 रुपये और डीजल 9.14 रुपये महंगा हुआ था।

मार्च से मई 2020 में ही 13 से 16 रुपये बढ़ाया कर
सरकार ने मार्च 2020 से मई 2020 तक पेट्रोल पर 13 रुपये और डीजल पर 16 रुपये प्रति लीटर तक उत्पाद शुल्क बढ़ाया था। उत्पाद शुल्क में रिकॉर्ड बढ़ोतरी से पेट्रोल पर केंद्रीय कर सर्वाधिक 32.9 रुपये और डीजल पर 31.8 रुपये प्रति लीटर हो गया था। हालांकि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत कम हुई थी।

प्याज के दाम भी 12 रुपये तक घटाने की पहल
केंद्र सरकार ने प्याज के दाम घटाने के लिए भी पहल कर दी है। बुधवार को 1.11 लाख टन बफर स्टॉक जारी किया गया है। इससे प्याज का खुदरा मूल्य 5 से 12 रुपये प्रति किलो तक कम होगा। सरकार ने दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, बेंगलुरु, चंडीगढ़ जैसे बड़े बाजारों के लिए यह स्टॉक जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed