{"_id":"632e9ef0d16007762d46a5ee","slug":"petrol-bomb-hurled-on-rss-functionary-seetharaman-residence-at-chitlapakkam-in-tambaram-near-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamilnadu: चेन्नई में आरएसएस कार्यकर्ता के घर पर पेट्रोल बम से हमला, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamilnadu: चेन्नई में आरएसएस कार्यकर्ता के घर पर पेट्रोल बम से हमला, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
Sat, 24 Sep 2022 12:06 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:06 PM IST
सार
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के चितलापक्कम में आरएसएस के कार्यकर्ता सीतारामन के आवास पर पेट्रोल बम फेंका गया है।
विज्ञापन
चेन्नई पुलिस
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के चितलापक्कम में आरएसएस कार्यकर्ता सीतारामन के आवास पर पेट्रोल बम फेंकने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जगह-जगह छापेमारी भी कर रही है।
विज्ञापन
सुबह चार बजे की घटना, आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज मिली
वहीं घटना की जानकारी देत हुए आरएसएस कार्यकर्ता ने कहा कि सुबह करीब चार बजे हमने तेज आवाज सुनी और बाहर आग देखी। हमने सोचा कि यह शॉर्ट सर्किट है लेकिन ऐसा नहीं था। इसके बाद हमने आग बुझाई और पुलिस अधिकारियों को बुलाया। उन्होंने कहा कि उन्हें आरोपी की फुटेज मिल गई है।
विज्ञापन